Site icon Yashbharat.com

Rain in Katni कटनी में एक दिन थमने के बाद फिर शुरू हुई बारिश

IMG 20240724 WA0001

Rain in Katni कटनी में एक दिन थमने के बाद फिर शुरू हुई बारिश मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति है. सागर, रीवा, और जबलपुर संभाग के करीब 20 से अधिक जिलों में बाढ़ की स्थिति है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज यानी रविवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में बारिश की संभावना है. कटनी में आज दोपहर बाद फिर से बारिश शुरू हुई जो समाचार लिखे जाने तक जारी थी।

2 दिनों में हुई बारिश का पानी लोगों के घरों और बस्तियों में घुस रहा

पिछले 2 दिनों में हुई बारिश का पानी लोगों के घरों और बस्तियों में घुस रहा है. स्थानीय लोगों ने इसे हटाने की मांग की. बात इतनी बढ़ गई कि ग्रामीण और जिला प्रशासन के बीच विवाद की स्थिति बन गई. ग्राम कांटी मुहांस में भारी बारिश के बाद बस्ती में बारिश का पानी घुस गया. पानी की निकासी को लेकर ग्रामीणों और जिला प्रशासन के बीच विवादित स्थिति निर्मित हो गई.

Exit mobile version