Thursday, May 7, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

Rain Alert मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटों में मानसून सुपर एक्टिव, इन जिलों में अलर्ट

Rain Alert मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटों में मानसून सुपर एक्टिव होगा।  बता दें कि आज सोमवार को मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में मौसम में बड़ा अंतर देखा गया। उज्जैन, नर्मदापुरम और नरसिंहपुर में तापमान 34 डिग्री से ऊपर रहा, जबकि भोपाल, इंदौर और जबलपुर में धूप थी। नर्मदापुरम, शिवपुरी, मंडला, रीवा, सतना और सिवनी में बारिश हुई। मौसम विभाग ने 21-22 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान कुछ इलाकों में कम तो कुछ जगहों पर तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में एक बार फिर मानसून एक्टिव होगा। इसके चलते कई जिलों में फिर से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। इसके चलते एक सिस्टम बनेगा जिससे आने वाले कुछ दिनों तक रुक रुक कर बारिश होती रहेगी।

विभाग का कहना है कि आज 19 अगस्त के बाद मानसून की एक्टिविटी फिर तेज हो सकती है. लो प्रेशर एरिया बनने और नया वेदर सिस्टम बनने से कई जिलों में भारी से अतिभारी बारिश को सकती है. इसे लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम