Wednesday, May 13, 2026
Latest:
Latest

रक्षाबंधन पर्व के मौके पर रेलवे की सौगात: रीवा-रानी कमलापति-रीवा के मध्य स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू, देखें शेड्यूल

जबलपुर। रक्षाबंधन पर्व के मौके पर रेलवे की सौगात: रीवा-रानी कमलापति-रीवा के मध्य स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू की गई है। रेल प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रीवा-रानी कमलापति- रीवा के मध्य एक-एक ट्रिप सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोचेस रहेंगे। यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना, विदिशा हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी।

रेलयात्री 09 अगस्त 2024 से किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इस स्पेशल ट्रेन की आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते है।

गाड़ी संख्या 02190 रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन शनिवार 17 अगस्त 2024 को रीवा स्टेशन से 12:30 बजे प्रस्थान कर, 13:20 बजे सतना, 13:50 बजे मैहर, 14:50 बजे कटनी मुड़वारा, 16:10 बजे दमोह, 17:15 बजे सागर, 18:45 बजे बीना,19:50 बजे विदिशा और रात्रि 21:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02189 रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन शनिवार 18 अगस्त 2024 को रानी कमलापति स्टेशन से रात्रि 22:15 बजे प्रस्थान कर, 23:08 बजे विदिशा, अगले दिन मध्य रात्रि 00:20 बजे बीना, 01:30 बजे सागर, 02:40 बजे दमोह, 04:10 कटनी मुड़वारा, 05:35 बजे मैहर, 06:15 बजे सतना और सुबह 07:20 बजे रीवा स्टेशन पहुँचेगी।

स्पेशल ट्रेन के ठहराव एवं समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर भी अवलोकन कर सकते हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम