Site icon YASHBHARAT.COM

Railway: बिहार के सहरसा से मुंबई के लिए कल चलेगी स्पेशल ट्रेन, सतना-कटनी-जबलपुर समेत इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

मुंबई लोकल में महिलाओं की सुरक्षा का 'मास्टर प्लान': रात 8 से सुबह 8 बजे तक लेडी होमगार्ड्स का पहरा, गृह राज्यमंत्री का बड़ा एलान

मुंबई लोकल में महिलाओं की सुरक्षा का 'मास्टर प्लान': रात 8 से सुबह 8 बजे तक लेडी होमगार्ड्स का पहरा, गृह राज्यमंत्री का बड़ा एलान

Railway: बिहार के सहरसा से मुंबई के लिए कल चलेगी स्पेशल ट्रेन, सतना-कटनी-जबलपुर समेत इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

पटना/जबलपुर। दीपावली और छठ महापर्व संपन्न होने के बाद बिहार से अपने काम पर वापस लौट रहे यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने एक और विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दिल्ली, मुंबई, सूरत और बेंगलुरु जैसे महानगरों की ओर जाने वाली नियमित ट्रेनों में चल रही लंबी वेटिंग से राहत दिलाने के लिए पूर्व मध्य रेलवे (ECR) बिहार के सहरसा से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) के बीच ‘ऑन-डिमांड’ स्पेशल ट्रेन का संचालन करने जा रहा है।

ट्रेन की समय-सारणी और सफर की अवधि रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन बुधवार, 25 नवंबर को शाम 17:45 बजे सहरसा से प्रस्थान करेगी और शुक्रवार, 27 नवंबर को सुबह 05:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) पहुंचेगी। सहरसा से मुंबई के बीच की 1951 किलोमीटर की यह लंबी दूरी ट्रेन कुल 35 घंटे और 45 मिनट में तय करेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा ठहराव यात्रियों की सुविधा के लिए इस स्पेशल ट्रेन को बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। रास्ते में यह ट्रेन निम्नलिखित स्टेशनों पर रुकेगी

कैसे चेक करें पूरा टाइम टेबल?

रेलवे प्रशासन ने बताया कि यह एक ऑन-डिमांड स्पेशल ट्रेन है। यात्री इस ट्रेन के प्रत्येक स्टेशन पर आगमन और प्रस्थान के विस्तृत समय की जानकारी के लिए भारतीय रेल के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं या फिर नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) पोर्टल और मोबाइल ऐप पर विजिट कर सकते हैं।

Exit mobile version