katniमध्यप्रदेश

रेलवे जीएम शोभना बंदोपाध्याय ने किया कटनी रेल खंड का निरीक्षण; खन्ना बंजारी में उठी ट्रेनों के विस्तार और स्टॉपेज की मांग

रेलवे जीएम शोभना बंदोपाध्याय ने किया कटनी रेल खंड का निरीक्षण; खन्ना बंजारी में उठी ट्रेनों के विस्तार और स्टॉपेज की मांग

बरही/कटनी -पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक (GM) शोभना बंदोपाध्याय ने मंगलवार को कटनी-सिंगरौली रेलखंड के अंतर्गत आने वाले खन्ना-बंजारी स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा मानकों का जायजा लिया और स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद वे ब्यौहारी के लिए रवाना हुईं।

नगर परिषद बरही और प्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन
खन्ना-बंजारी स्टेशन पर बरही के जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जीएम से मुलाकात कर क्षेत्र की रेल समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा। जिसमे प्रमुख माँगें और सुझाव दिए गए नई पैसेंजर ट्रेन: प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए एक नई पैसेंजर ट्रेन शुरू करने का आग्रह किया।

कटनी-चौपन ट्रेन-
नगर परिषद बरही के अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल ने मांग की कि कोरोना काल से बंद पड़ी कटनी-चौपन ट्रेन को पुनः चालू किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।

ट्रेन विस्तार- युवा नेता प्रवीण त्रिवेदी और पार्षद संतोष द्विवेदी ने छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस को इंदौर तक विस्तार देने और इसे प्रतिदिन चलाने की मांग रखी।
ज्ञापन में हावड़ा-भोपाल साप्ताहिक,कोलकाता-अहमदाबाद, कोलकाता-मदार, सांतरागाछी-अजमेर, मुंबई-धनबाद और टीटी साप्ताहिक ट्रेनों के खन्ना-बंजारी में स्टॉपेज की मांग की गई। इस दौरान मौजूद रहे क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मुलाकात के दौरान नपा उपाध्यक्ष मोहन गौड़, पार्षद सुरेश सोनी पांडा, सरपंच तीरथ पटेल, रजनीश नामदेव सहित कई पार्षद और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। जीएम ने सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

Back to top button