निरीक्षण पर कटनी पहुंचे रेल जीएम दिलीप कुमार सिंह, डीजल शेड, इलेक्ट्रिक इंजन शेड सहित बाक्स एन अनुरक्षण स्थल व आरओएच डिपो का किया बारीकी से निरीक्षण, रेल अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
निरीक्षण पर कटनी पहुंचे रेल जीएम दिलीप कुमार सिंह, डीजल शेड, इलेक्ट्रिक इंजन शेड सहित बाक्स एन अनुरक्षण स्थल व आरओएच डिपो का किया बारीकी से निरीक्षण, रेल अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्दे
कटनी। पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह आज शनिवार को निरीक्षण पर कटनी पहुंचे। जीएम स्पेशल ट्रेन से कटनी-जबलपुर रेलखंड का निरीक्षण करते हुए कटनी पहुंचे रेल महाप्रबंधक श्रीसिंह ने सबसे पहले कटनी जंक्शन का निरीक्षण किया और रेल अधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। इसके बाद रेल महाप्रबंधक एनकेजे पहुंचे। जहां पर उन्होंने डीजल शेड, इलेक्ट्रिक इंजन शेड सहित बाक्स एन अनुरक्षण स्थल व आरओएच डिपो का बारीकी से निरीक्षण करते हुए जिम्मेदार रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को निष्ठापूर्वक काम करने की नसीहत दी। गौरतलब है कि पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नियमित रूप से कटनी और न्यू कटनी जंक्शन का दौरा करते हैं। इन दौरों का मुख्य उद्देश्य रेल संरक्षा, यात्री सुविधाओं, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों और न्यू कटनी जंक्शन पर ग्रेड सेपरेटर जैसी महत्वपूर्ण निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा करना होता है।
निरीक्षण के मुख्य बिंदु
यात्री सुविधाएं-: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कटनी में होने वाले विकास कार्यों, आधुनिकरण और यात्रियों की सुविधाओं (जैसे-प्लेटफॉर्म शेड, बैठने की व्यवस्था) का जायजा लिया जाता है।
संरचनात्मक कार्य-: महाप्रबंधक द्वारा न्यू कटनी जंक्शन के पास चल रहे ग्रेड सेपरेटर प्रोजेक्ट, फेब्रिकेशन वर्कशॉप और यार्ड के विकास का विस्तृत निरीक्षण किया जाता है।
रेलवे ट्रैक और सुरक्षा-: ट्रेनों के सुरक्षित संचालनए ट्रैक, पुलों, ओएचई लाइन और सिग्नल प्रणाली की तकनीकी समीक्षा प्रमुख रूप से शामिल रहती है।
हादसों की जांच-: कटनी क्षेत्र में किसी भी मालगाड़ी हादसे (जैसे डिरेलमेंट) की स्थिति में महाप्रबंधक स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण करते हैं और अधिकारियों को जांच प्रस्रि5या में तेजी लाने के निर्देश देते हैं।
जेडआरयूसीसी सदस्य ने ज्ञापन सौंपा
पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह के कटनी आगमन पर आज जेडआरयूसीसी मेंबर केशन मोहनानी ने उनसे मुलाकात कटनी के रेल क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। इन मांगों में कटनी में बिना रूके चलने वाली कई महत्वूपर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग भी की गई है। पश्चिम मध्य रेल जीएम दिलीप कुमार सिंह को सौंपे गए पत्र की प्रति यशभारत डाट काम को उपलब्ध कराते हुए जेडआरयूसीसी मेंबर केशव मोहनानी ने बताया कि कटनी एक व्यापारिक एवं औद्योगिक क्षेत्र है। पांचो दिशाओं से ट्रेनों का आवागमन होता है। यहां पर कोयला, चूना, रेडीमेड वस्त्र, मार्बल, ग्रेनाईट इत्यादि का व्यापार अधिक होने से पांचो दिशाओं के यात्री कटनी को केन्द्र बिन्दु बनाकर यही से यात्रा की योजना बनाकर आगे की ओर जाते है। कटनी जंक्शन में पांच महत्वपूर्ण ट्रेनें जिनका ठहराव नहीं है। जिसमें गाड़ी संख्या 11053/54 एलटीटी-आजमगढ़ एक्सप्रेस, 12293/94 एलटीटी-इलाहाबाद एसी दुरन्तो सुपर फास्ट एक्सप्रेस, 12141/42 राजेन्द्र नगर-कुर्ला एक्सप्रेस, 11055/56 एलटीटी-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस व 11059/60 एलटीटी-छपरा एक्सप्रेस शामिल है। जेडआरयूसीसी मेंबर ने बताया कि कटनी जंक्शन से बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों का स्थानांनतरण करके इनका संचालक कटनी मुड़वारा स्टेशन से किया जा रहा है। साथ ही वर्तमान में इन उपरोक्त गाडिय़ों के ठहराव में कोई भी तकनीकी दिक्कत नहीं आएगी। रेलपथ की पूर्णत: उपलब्धता रहेगी तथा बेहतर ढंग से परिचालन होगा। जेडआरयूसीसी मेंबर का कहना है कि जबलपुर महाप्रबंधक कार्यालय से इन गाडिय़ों के ठहराव को आवश्यक समझते हुए प्रस्ताव बनाकर महाप्रबंधक कार्यालय ने दिल्ली रेल भवन को भेजा है जो कि स्वीकृति हेतु पेंडिग है। यदि इन ट्रेनों का भी ठहराव कटनी में दिया जाता है कि इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी और रेलवे की आय में वृद्धि होगी।

