Site icon Yashbharat.com

Railway: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की बड़ी पहल: जनरल कोचों में भी अब एसी-स्लीपर जैसी चकाचक सफाई; ‘बेटर ऑन-बोर्ड सर्विसेज’ के तहत छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस समेत 3 प्रमुख ट्रेनें शामिल

Railway: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की बड़ी पहल: जनरल कोचों में भी अब एसी-स्लीपर जैसी चकाचक सफाई; 'बेटर ऑन-बोर्ड सर्विसेज' के तहत छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस समेत 3 प्रमुख ट्रेनें शामिल

बिलासपुर/रायपुर, yashbharat.com। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा, सहूलियत और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। रेलवे बोर्ड के विशेष “52 सप्ताह में 52 सुधार” एजेंडे के तहत उन्नत ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग सेवा नीति ‘बेटर ऑन-बोर्ड सर्विसेज’ (Better On-Board Services) को आधिकारिक रूप से लागू कर दिया गया है।

इस नई नीति की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब लंबी दूरी की ट्रेनों के जनरल (अनारक्षित) कोचों में भी एसी (AC) और स्लीपर श्रेणियों की तर्ज पर यात्रा के दौरान नियमित और निरंतर साफ-सफाई की जाएगी।

शुरुआती चरण में इन 3 प्रमुख ट्रेनों का चयन:

प्रारंभिक चरण में बिलासपुर और रायपुर रेल मंडलों की अत्यधिक यात्री भार वाली 3 प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों को इस योजना में शामिल किया गया है:

  1. छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (बिलासपुर – अमृतसर – बिलासपुर)

  2. हमसफर एक्सप्रेस (दुर्ग – हजरत निजामुद्दीन – दुर्ग)

  3. सुपरफास्ट एक्सप्रेस (दुर्ग – एमसीटीएम उधमपुर – दुर्ग)

शुरुआत से गंतव्य तक बनी रहेगी स्वच्छता:

Exit mobile version