त्योहारी सीजन में कटनी रेल यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें: अक्टूबर में दर्जनों ट्रेनें रद्द, देखें प्रभावित ट्रेनों की पूरी सूची

त्योहारी सीजन में कटनी रेल यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें: अक्टूबर में दर्जनों ट्रेनें रद्द, देखें प्रभावित ट्रेनों की पूरी सूची
नई दिल्ली/जबलपुर। अक्टूबर के त्योहारी सीजन में यदि आप भी कटनी जंक्शन या आसपास के स्टेशनों से ट्रेन में सफर की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है…
अक्टूबर के त्योहारी सीजन में यदि आप भी ट्रेन से सफर की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। रेलवे के विभिन्न जोनों में मेंटेनेंस, यार्ड रीमॉडलिंग, ट्रैक डबलिंग और स्टेशन रीडेवलपमेंट जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम तेजी से चल रहा है। इस तकनीकी कार्य के चलते अक्टूबर महीने में यूपी, एमपी, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और हावड़ा रूट की दर्जनों एक्सप्रेस, सुपरफास्ट और मेमू ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कई ट्रेनों को पूर्णतः रद्द कर दिया गया है, तो कुछ के मार्ग में बदलाव व आंशिक निरस्तीकरण किया गया है।
बीना-आगासौद रूट पर यार्ड रीमॉडलिंग का असर
पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन और उत्तर मध्य रेलवे के आगासौद स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन जोड़ने के लिए यार्ड रीमॉडलिंग चल रही है। इसके कारण जबलपुर, भोपाल, कटनी और ललितपुर रूट की कई ट्रेनें रद्द की गई हैं:
-
12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस: 26 सितंबर से 14 अक्टूबर
-
12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस: 27 सितंबर से 15 अक्टूबर
-
64619 बीना-कटनी मुडवारा मेमू: 28 सितंबर से 15 अक्टूबर
-
64620 कटनी मुडवारा-बीना मेमू: 28 सितंबर से 15 अक्टूबर
-
12197 भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी: 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर
-
12198 ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी: 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर
-
22161 भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस: 9 से 15 अक्टूबर
-
22162 दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस: 10 से 16 अक्टूबर
-
64618 ललितपुर-बीना मेमू: 20 सितंबर से 15 अक्टूबर
-
64617 बीना-ललितपुर मेमू: 20 सितंबर से 15 अक्टूबर
-
61611 / 61612 बीना-रूठियाई मेमू: 30 सितंबर से 16 अक्टूबर
-
11085 ग्वालियर-SMVT बेंगलुरु एक्सप्रेस: 4 और 11 अक्टूबर
-
11086 SMVT बेंगलुरु-ग्वालियर एक्सप्रेस: 2 और 9 अक्टूबर
-
22169 रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस: 14 अक्टूबर
-
22170 संतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस: 15 अक्टूबर
-
22163 / 22164 भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस: 15 अक्टूबर
दक्षिण पूर्व रेलवे (चक्रधरपुर मंडल) में रद्द ट्रेनें
चक्रधरपुर रेल मंडल में इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य के कारण झारखंड, ओडिशा और बंगाल जाने वाली प्रमुख ट्रेनें प्रभावित रहेंगी:
-
12261 / 12262 मुंबई CSMT-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस: 13 और 14 अक्टूबर
-
12811 / 12812 LTT-हटिया सुपरफास्ट: 10 और 12 अक्टूबर
-
18309 / 18310 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस: 6, 8, 9 और 11 अक्टूबर
-
12871 / 12872 हावड़ा-जूनागढ़ रोड इस्पात एक्सप्रेस: 5 से 8 और 12, 13 अक्टूबर
-
22861 / 22862 हावड़ा-कांटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस: 4 से 7 और 11 से 14 अक्टूबर
-
18109 / 18110 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस: 4 से 8 और 11 से 14 अक्टूबर
-
18175 / 18176 हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस: 4 से 8 और 11 से 14 अक्टूबर
-
18601 / 18602 हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस: 4 से 8 और 11 से 14 अक्टूबर
-
18113 / 18114 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस: 4 से 8 और 11 से 14 अक्टूबर
-
15027 / 15028 संबलपुर-गोरखपुर मौर्या एक्सप्रेस: 12 और 14 अक्टूबर
-
18451 / 18452 पूरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस: 13 अक्टूबर
-
12835 / 12836 हटिया-SMVT बेंगलुरु सुपरफास्ट: 13 और 15 अक्टूबर
-
18641 / 18642 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस: 13 और 14 अक्टूबर
-
22843 / 22844 बिलासपुर-बक्सर सुपरफास्ट: 9 और 10 अक्टूबर
-
12767 / 12768 नांदेड़-सांतरागाछी सुपरफास्ट: 12 और 14 अक्टूबर
-
18105 / 18106 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस: 10 और 11 अक्टूबर
-
58151 / 58152 बरसुवान-बीरमित्रपुर पैसेंजर: 4 से 15 अक्टूबर
-
58659 / 58660 हटिया-राउरकेला पैसेंजर: 3 से 12 अक्टूबर
-
68025 / 68026 राउरकेला-चक्रधरपुर सारंडा मेमू: 4 से 7 और 11 से 15 अक्टूबर
-
68043 / 68044 टाटानगर-राउरकेला मेमू: 4 से 13 अक्टूबर
-
18049 / 18050 शालिमार-बदामपहाड़ एक्सप्रेस: 3, 4, 10 और 11 अक्टूबर
-
18051 / 18052 बदामपहाड़-राउरकेला एक्सप्रेस: 4 और 11 अक्टूबर
अजमेर मंडल (राजस्थान) में ट्रैक डबलिंग का असर
उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में दोहरीकरण (टैक डबलिंग) कार्य के कारण निम्नलिखित गाड़ियां रद्द रहेंगी:
-
17606 भगत की कोठी-कांचीगुड़ा एक्सप्रेस: 4 और 7 अक्टूबर
-
17605 कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस: 2 और 5 अक्टूबर
-
18801 / 18802 जोधपुर-इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस: 9 और 11 अक्टूबर
-
19606 उदयपुर सिटी-मंदार एक्सप्रेस: 8 अक्टूबर
यात्रियों के लिए सलाह: रेलवे ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे स्टेशन के लिए निकलने से पहले NTES ऐप या 139 हेल्पलाइन नंबर के जरिए अपनी ट्रेन का करंट रनिंग स्टेटस अवश्य चेक कर लें।








