jabalpurkatniLatestमध्यप्रदेश

Rail News चित्रकूट का मझगवां व सारनाथ एक्सप्रेस का जैतवार में स्टापेज की अवधि बढ़ाई गई

Rail News रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु चित्रकूट एक्सप्रेस का मझगवां स्टेशन पर तथा सारनाथ एक्सप्रेस का जैतवार स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव की अवधि को अगले छः माह तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है । अब गाड़ी संख्या 15205/15206 लखनऊ – जबलपुर – लखनऊ मझगवां स्टेशन पर तथा गाड़ी संख्या 15159/15160 छपरा – दुर्ग – छपरा एक्सप्रेस जैतवार स्टेशन में आगामी 15 जनवरी 2024 तक रूकती रहेंगी।

प्रायोगिक हाल्ट अवधि की विस्तृत जानकारी

1) गाड़ी संख्या 15205/15206 लखनऊ – जबलपुर – लखनऊ के मध्य प्रतिदिन चलने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस ट्रेन का मझगवां स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर दोनो दिशाओं में छः माह के लिए प्रायोगिक ठहराव को 19 जुलाई, 2023 तक किया गया था जिसको अब बढ़ाकर 15 जनवरी, 2024 तक कर दिया गया है।

2) इसी तरह गाड़ी संख्या 15159/15160 छपरा – दुर्ग – छपरा के मध्य प्रतिदिन चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन का जैतवार स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर दोनो दिशाओं में छः माह के लिए प्रायोगिक ठहराव को 19 जुलाई, 2023 तक किया गया था जिसको अब बढ़ाकर 15 जनवरी, 2024 तक कर दिया गया है।य त्री इन ट्रेनों की प्रायोगिक ठहराव की जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन से भी प्राप्त कर सकते है।

Back to top button