जबलपुर में रेल हादसा: प्लेटफार्म नंबर 6 पर ओवरनाइट एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे, इन 4 तस्वीरों में देखें

जबलपुर में रेल हादसा: प्लेटफार्म नंबर 6 पर ओवरनाइट एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे

जबलपुर में रेल हादसा: प्लेटफार्म नंबर 6 पर ओवरनाइट एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे मध्य प्रदेश के जबलपुर में शनिवार सुबह रेल हादसा हो गया।

 

इंदौर से चलकर जबलपुर आ रही Indore Jabalpur Intercity Express के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा सुबह करीब 5.30 बजे हुआ। उस समय ट्रेन प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करने वाली थी।

जबलपुर रेल हादसे की मुख्य बातें:

ट्रेन जब प्लेटफॉर्म से करीब 200 मीटर दूर थी, तब हादसा हुआ। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Jabalpur Train Accident Updates: अब तक की जानकारी

 

ट्रेन की स्पीड 20 किलोमीटर प्रति घंटे थी, जिस वजह से किसी को चोट नहीं आई। अधिकांश यात्री दरवाजे के पास ट्रेन से उतरने के लिए आ गए थे।

इसी जगह पहले भी हो चुके हादसे

मदन महल से जबलपुर रेलवे स्टेशन आते वक्त मुख्य रेलवे स्टेशन के आउटर पॉइंट पर हुई यह घटना पहली बार नहीं है। इससे पूर्व इस पॉइंट पर कई ट्रेन पटरी से उतर चुकी हैं। बावजूद इसके इस पॉइंट को अभी तक नहीं सुधारा गया है। पॉइंट में तकनीकी खामी को एक बार फिर रिकॉर्ड में लिया गया है।

 

Exit mobile version