Site icon Yashbharat.com

Raid on Spa Center: मसाज के बहाने चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक-युवतियां

sex scandal raid

पुलिस ने स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार कराने की शिकायत पर शुक्रवार देर शाम को कोटद्वार के देवी रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। जिसमें अनैतिक कार्य में संलिप्त तीन युवकों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों और स्पा सेंटर संचालिक के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

छापे के बाद स्पा सेंटर संचालिका फरार हो गई है। पुलिस संचालिका की तलाश में जुट गई है। एएसपी मनीषा जोशी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मुखबिर की ओर से तीन व्यक्तियों के स्पा सेंटर में घुसने की सूचना पर थाना पुलिस, ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और साइबर क्राइम टीम ने संयुक्त रूप से देवी रोड स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर पर छापा मारा।

पुलिस कर्मियों को मसाज केबिन में तीन व्यक्ति और तीन युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। वहां पर रखा हुआ सामान मसाज से संबंधित नहीं था। मसाज के लिए रखी गई युवतियों के पास मसाज के प्रशिक्षण का किसी प्रकार का प्रमाणपत्र भी नहीं मिला। मामला पूरी तरह से देह व्यापार का पाए जाने पर पुलिस ने तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।

कोटद्वार स्पा सेंटर पर छापा

युवतियों ने पूछताछ में बताया कि वे आगरा, मुजफ्फरनगर और दिल्ली की रहने वाली हैं। पैसों का लालच देकर उनसे जबरन देह व्यापार का कार्य कराया जाता है।

कोटद्वार स्पा सेंटर पर छापा

पुलिस ने पीड़ित युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

एएसपी मनीषा जोशी ने बताया कि स्पा सेंटर के अंदर युवतियों के साथ आपत्ति जनक हालत में पाए जाने पर आरोपी शूरवीर सिंह निवासी भानियावाला देहरादून, अमित कुमार निवासी नया आठघर किचनल लाइन लैंसडौन और नवाजिस निवासी मुगलशाह नजीबाबाद के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Exit mobile version