मध्यप्रदेश

Raid : लोकायुक्त पुलिस अधिकारी बनकर की लूट, गिरफ्तार

सागर । लोकायुक्त का पुलिस अधिकारी बनकर लंबे सबसे समय से ठगी कर रहे एक व्यक्ति को टीकमगढ़ जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 2017 में भोपाल लोकायुक्त द्वारा भी ठगी का एक मामला दर्ज किया जा चुका है। टीकमगढ़ पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

यश भारत के सागर संभागीय ब्यूरो को मिली जानकारी के अनुसार फरियादी पुलिस के मुताबिक फरियादी कृपाराम आदिवासी द्वारा पुलिस अधीक्षक  टीकमगढ़ को आरोपी रामकुमार विश्वकर्मा द्वारा फर्जी लोकायुक्त पुलिस बनकर आवेदक को फोन कर डरा धमका कर रूपये वसूलने संबंधी शिकायत की थी।

शिकायत की जांच पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र0 301/21 धारा 417, 419, 420, 384, 389 ताहि0 66 डी आई टी एक्ट का पंजीवद्ध किया गया।

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आरोपी आदतन अपराधी है जो फर्जी लोकायुक्त पुलिस अधिकारी बनकर सरकारी कर्मचारियों एवं आम लोगों से डरा धमका कर रूपये ऐठता है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जतारा एसडीओपी  श्री योगेद्र सिह के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई जिसके द्वारा विवेचना में आरोपी के विरूद्ध साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं।

जिनमे यह पाया गया है कि आरोपी मोवाईल पर पुलिस अधिकारी की प्रोफाईल पिक्चर लगाकर रखता है। स्वयं को डीएसपी बताकर निचले स्तर के कर्मचारियों को भय में डालकर पैसों की मांग करता है।

उसके द्वारा जिन लोगों से पैसे मांगे गये है विवेचना में पुलिस को रिकॉर्डिंग मिली है जिसकी जांच की जा रही है । आरोपी अपने शिकार को फोन से वाट्सऐप मैसेज एवं चैटिंग करता है जिसकी जांच की जा रही है।

Back to top button