Site icon Yashbharat.com

Raid जबलपुर में विदेश से सोने की तस्करी करने के मामले में ज्वेलर्स की दुकान में लंबी जांच

gst raid

Raid जबलपुर में विदेश से सोने की तस्करी करने के मामले में ज्वेलर्स की दुकान में तलाशी ली गई थी। जांच के दौरान कस्टम विभाग के अधिकारियों ने दुकान में रखी तिजोरी का ताला खोला, जिसमें लगभग 74 लाख रुपए का सोना और चांदी मिला, वहीं पौने तीन लाख रुपये नगद मिले। कस्टम विभाग दो दिन से इस दुकान में जांच कर रहा था।

सराफा स्थित पोद्दार ज्वैलर्स की 27 दिसंबर को तलाशी ली थी और एक लाकर सील कर दिया था। दूसरे दिन गुरुवार को इस लाकर को खोला गया, जिसमें जांच के दौरान 72.81 लाख रुपए के सोने की वस्तुएं और आभूषण, 1.30 लाख चांदी की वस्तुएं और 2.86 लाख रुपए नगद मिले। इन्हें बरामद कर जब्त कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार जीएसटी और आयकर के बाद अब शहर में कस्टम विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सीमा शुल्क अधिनियम की शर्तों का उल्लंघन करने के मामले में सीमा शुल्क आयुक्तालय, इंदौर (मप्र और छग) ने जबलपुर के सराफा स्थित मेसर्स न्यू पोद्दार ज्वेलर्स की दुकान से सोना और चांदी जब्त किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि ज्वेलर्स की तिजोरी से जो सामान बरामद किया गया, वह सीमा शुल्क से बचने के लिए योजनाबद्ध तरीके से विदेशी मूल के तस्कर से लिया गया था। सीजीएसटी आयुक्त जबलपुर के कार्यालय ने भी प्रक्रिया को पूरा करने में लॉजिस्टिक सहायता दी। इसमें स्थानीय पुलिस की भी मदद ली गई। इधर विभाग की जांच टीम ने शहर के अन्य ज्वेलर्स को भी इन मामले में संदिग्ध माना है। प्रतिष्ठानों की जल्द जांच हो सकती है।

Exit mobile version