राहुल गांधी और खरगे करेंगे MP दौरा, 10 दिन में नेताओं को मिलेगी खास पाठशाला
राहुल गांधी और खरगे करेंगे MP दौरा, 10 दिन में नेताओं को मिलेगी खास पाठशाला
राहुल गांधी और खरगे करेंगे MP दौरा, 10 दिन में नेताओं को मिलेगी खास पाठशाला। पूरे देश में संगठन को मजबूत बनाने में जुटी कांग्रेस पार्टी अब मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेताओं की पाठशाला लगाने जा रही है। गुजरात के बाद पार्टी मध्य प्रदेश में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्षों को पार्टी की रीति-नीति और संगठन सृजन के गुर सिखाए जाएंगे। इसमें इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस शिविर के लिए वरिष्ठ नेताओं से समय मांगा है। नेताओं की मंजूरी मिलने के बाद ही तिथि और स्थान तय हो जाएगा।
क्टूबर माह के आखिरी सप्ताह या फिर नवंबर माह में होगा
लेकिन यह तय है कि यह प्रशिक्षण शिविर दीपावली के बाद यानी अक्टूबर माह के आखिरी सप्ताह या फिर नवंबर माह में होगा। दरअसल, कांग्रेस अपने जिलाध्यक्षों को पावरफुल बनाने के मकसद से इस तरह के ट्रेनिंग शिविर आयोजित कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी कई बार मंच से यह बात कह चुके हैं। पार्टी का प्रयास है कि जिले के निर्णय के मामले में जिलाध्यक्ष का निर्णय ही अंतिम हो। उन पर ऊपर से निर्णय न थोपे जाएं। चुनाव में टिकटों का निर्धारण भी इनकी अनुशंसा पर हो। राहुल गांधी और खरगे करेंगे MP दौरा, 10 दिन में नेताओं को मिलेगी खास पाठशाला








