Latest

Raghav Chadha Z Security: राघव चड्ढा को केंद्र ने दी Z श्रेणी सुरक्षा, दिल्ली-पंजाब में अर्धसैनिक बल तैनात

नई दिल्ली | संवाददाता ।आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को केंद्र सरकार ने Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, यह सुरक्षा खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर दी गई है। गृह मंत्रालय द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद अब अर्धसैनिक बल दिल्ली और पंजाब में उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।

 

IB रिपोर्ट के आधार पर फैसला

सूत्रों के मुताबिक खुफिया ब्यूरो (IB) ने संभावित खतरे को लेकर एक रिपोर्ट सौंपी थी, जिसके आधार पर यह निर्णय लिया गया।इसके बाद गृह मंत्रालय ने राघव चड्ढा को Z श्रेणी सुरक्षा देने की मंजूरी दी। Z+ सुरक्षा हटने की भी चर्चा, कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया है कि पंजाब सरकार द्वारा पहले दी गई Z+ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गई है।b बताया जा रहा है कि यह फैसला संसद में पंजाब से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से नहीं उठाने के आरोपों के चलते लिया गया। हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।

AAP ने उठाए सवाल

आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं ने राघव चड्ढा के संसद में प्रदर्शन को लेकर सवाल उठाए हैं।पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, राज्य अध्यक्ष अमन अरोड़ा और नेता कुलदीप सिंह ढींगरा ने संयुक्त बयान में कहा कि  चड्ढा की कई अहम मुद्दों पर चुप्पी निराशाजनक रही है।

उन्होंने ग्रामीण विकास निधि के करीब ₹8,500 करोड़ लंबित होने और लगभग ₹60,000 करोड़ के GST नुकसान जैसे मुद्दों का जिक्र भी किया।

संसद में भूमिका पर विवाद

आरोपों के बीच यह भी सामने आया कि राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया गया था। हालांकि इन आरोपों पर सफाई देते हुए चड्ढा ने कहा कि उनके खिलाफ एक सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है।

राघव चड्ढा का जवाब

राघव चड्ढा ने कहा:
“अगर मेरे खिलाफ आरोप हैं तो संसद की CCTV फुटेज निकालकर देख ली जाए, सच सामने आ जाएगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि
“घायल हूं, इसीलिए घातक हूं”

जिसे उनके राजनीतिक तेवर के रूप में देखा जा रहा है।

राघव चड्ढा को Z श्रेणी सुरक्षा मिलने के साथ ही
उनकी सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार की गंभीरता
और पार्टी के भीतर चल रही सियासी खींचतान

दोनों एक साथ सामने आ गई हैं। आने वाले समय में यह मामला राजनीतिक रूप से और गर्मा सकता है। Raghav Chadha Z Security: राघव चड्ढा को केंद्र ने दी Z श्रेणी सुरक्षा, दिल्ली-पंजाब में अर्धसैनिक बल तैनात

 

Back to top button