हमीरपुर में पुलिस पर सवाल: महिला को लात मारने का वीडियो वायरल, सब-इंस्पेक्टर जांच के घेरे में।उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस की कार्यशैली को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सुमेरपुर थाने के सामने हुई एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं।
हमीरपुर में पुलिस पर सवाल: महिला को लात मारने का वीडियो वायरल, सब-इंस्पेक्टर जांच के घेरे में
जानकारी के मुताबिक, एक महिला और रिक्शा चालक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश की।
इसी दौरान एक सब-इंस्पेक्टर पर आरोप है कि उसने महिला को लात मारकर थाने के अंदर ले जाया, जिसका वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इस मामले को लेकर Hamirpur पुलिस की किरकिरी हो रही है।
घटना सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और वीडियो की सत्यता भी परखी जा रही है।

