Site icon Yashbharat.com

कतर का बड़ा फैसला: ईरान के सैन्य अटैशे निष्कासित, 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

West Asia Live: ऊर्जा ठिकानों पर हमले से बढ़ा तनाव, सऊदी अरब ने ईरान पर कार्रवाई की चेतावनी दी

West Asia Live: ऊर्जा ठिकानों पर हमले से बढ़ा तनाव, सऊदी अरब ने ईरान पर कार्रवाई की चेतावनी दी

कतर का बड़ा फैसला: ईरान के सैन्य अटैशे निष्कासित, 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच Qatar ने कड़ा कदम उठाते हुए Iran के सैन्य और सुरक्षा अटैशे को ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ घोषित कर दिया है और उन्हें 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है।

कतर का बड़ा फैसला: ईरान के सैन्य अटैशे निष्कासित, 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

यह फैसला कतर पर ईरान के लगातार हमलों के बाद लिया गया है। हाल ही में ईरान ने कतर के रास लफान इंडस्ट्रियल क्षेत्र और LNG सिटी को निशाना बनाया, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया।

कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह कदम देश की संप्रभुता और सुरक्षा के उल्लंघन के जवाब में उठाया गया है। मंत्रालय ने ईरानी दूतावास को आधिकारिक नोट जारी कर अटैशे और उनके स्टाफ को देश छोड़ने के निर्देश दिए हैं।

हमलों के बाद कतर ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसी गतिविधियां जारी रहीं तो और कड़े कदम उठाए जाएंगे। इस बीच, ऊर्जा ठिकानों पर हमलों के कारण तेल और गैस की कीमतों में भी तेज उछाल देखा जा रहा है, जिससे वैश्विक बाजारों में चिंता बढ़ गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह टकराव अब धीरे-धीरे ऊर्जा युद्ध का रूप ले सकता है, जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है।कतर का बड़ा फैसला: ईरान के सैन्य अटैशे निष्कासित, 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

Exit mobile version