Site icon Yashbharat.com

PV Sindhu Ki Shadi: पीवी सिंधु की शादी की खबरें तेज: आईपीएल से जुड़े हैं होने वाले पति!

01 08 2021 sindhu medal n 202181 18141

PV Sindhu Ki Shadi: पीवी सिंधु की शादी की खबरें तेज: आईपीएल से जुड़े हैं होने वाले पति!। भारत की महानतम शटलर पीवी सिंधु अपनी जिंदगी का एक नया और सबसे खूबसूरत सफर शुरू करने जा रही हैं. दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट बैडमिंटन स्टार सिंधु जल्द ही शादी करने जा रही हैं. सिंधु के पिता ने सोमवार 2 दिसंबर को अपनी बेटी की शादी की खुशखबरी उनके फैंस और मीडिया के साथ शेयर की. भारतीय स्टार की शादी हैदराबाद के ही एक बिजनेस एग्जीक्यूटिव से हो रही है। सिंधु के पिता पीवी रमन्ना ने बताया कि 22 दिसंबर को राजस्थान की ‘लेक सिटी’ उदयपुर में शादी की रस्मों को पूरा किया जाएगा।

उदयपुर में शादी, होने वाले पति का IPL से कनेक्शन

रविवार 1 दिसंबर को ही सैय्यद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट जीतकर अपने फैंस को खुश करने वाली पीवी सिंधु ने अब हर किसी को दोहरी खुशी मनाने का मौका दिया है. सिंधु की शादी हैदराबाद की एक कंपनी में बड़े अधिकारी वेंकटा दत्ता के साथ हो रही है. सिंधु की तरह वेंकटा भी हैदराबाद के ही रहने वाले हैं. सिंधु के पिता ने शादी की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों परिवार काफी वक्त से एक-दूसरे को जानते हैं. पीटीआई ने पीवी रमन्ना के हवाले से बताया कि शादी का फैसला हालांकि एक महीने पहले ही हुआ और सिंधु के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए 22 दिसंबर की तारीख तय की गई।

उन्होंने साथ ही बताया कि शादी की रस्में 20 दिसंबर से ही शुरु हो जाएंगी और 22 दिसंबर को सिंधु और वेंकटा विधि-विधानों के साथ एक-दूसरे के हो जाएंगे. इसके बाद 24 दिसंबर को हैदराबाद में रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित की जाएगी. सिंधु के होने वाले पति वेंकटा दत्ता की बात करें तो वो पोसिडेक्स टेक्नोलॉजी में एग्जीक्यूटिव डाइरेक्टर हैं. वेंकटा सिर्फ टेक्नोलॉजी कंपनी से ही नहीं जुड़े हैं, बल्कि इससे पहले उनका नाता दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग आईपीएल से भी रहा है. अपने लिंक्डइन बायो में वेंकटा ने इसका जिक्र भी किया है, जहां उन्होंने बताया कि वो एक आईपीएल फ्रेंचाइजी को मैनेज कर रहे थे. हालांकि उन्होंने इसमें फ्रेंचाइजी का नाम नहीं बताया।

खराब दौर के बाद खुशियों की बहार

सिंधु की बात करें तो पिछले काफी वक्त से खराब दौर से गुजर रहीं भारत की सबसे सफल बैडमिंटन स्टार के लिए अचानक खुशियों की बहार लौटी है. पिछले काफी वक्त से वो कोई बड़ी सफलता हासिल नहीं कर सकी थीं. इस साल पेरिस ओलंपिक में भी उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई थी. लगातार 2 ओलंपिक में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली सिंधु पहली बार खाली हाथ लौटी थीं. इसके अलावा भी किसी बड़े टूर्नामेंट में वो खिताब नहीं जीत सकी थीं. ऊपर से फिटनेस की समस्या भी लगातार बनी हुई थी. अब इन सबसे उबरते हुए सिंधु ने 1 दिसंबर को प्रतिष्ठित सैय्यद मोदी टूर्नामेंट जीतकर वापसी की. इतना ही नहीं, कुछ ही दिन पहले उन्होंने हैदराबाद में अपनी बैडमिंटन एकेडमी की नींव भी रखी थी.

Exit mobile version