Site icon Yashbharat.com

पुतिन का भारत दौरा: मोदी ने एयरपोर्ट पर गले लगाकर किया स्वागत, दूसरे दिन गार्ड ऑफ ऑनर से स्टेट डिनर तक भरा कार्यक्रम

Screenshot 20251205 101248 Chrome

पुतिन का भारत दौरा: मोदी ने एयरपोर्ट पर गले लगाकर किया स्वागत, दूसरे दिन गार्ड ऑफ ऑनर से स्टेट डिनर तक भरा कार्यक्रम।करीब चार साल बाद पुतिन भारत के दौरे पर आए हैं. रूस-यूक्रेन जंग के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है. इससे पहले उन्होंने 6 दिसंबर 2021 भारत की यात्रा की थी. गुरुवार को राष्ट्रपति पुतिन करीब 7 बजे दिल्ली पहुंचे. प्रधानमंत्री मोदी उन्हें रिसीव करने खुद पालम एयरपोर्ट पहुंच गए. प्रोटोकॉल तोड़कर उन्होंने अपने राष्ट्रपित दोस्त की मेजबानी की. एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने पुतिन का भव्य स्वागत किया.

इसके बाद दोनों नेता एक ही कार में साथ बैठकर पीएम आवास (7 लोक कल्याण मार्ग) तक आए. पीएम मोदी ने अपने दोस्त के सम्मान में अनौपचारिक डिनर का आयोजन किया था. इसी दौरान उन्होंने पुतिन रूसी भाषा में लिखी गीता भेंट की. कुल मिलाकर पुतिन के पहले दिन का दौरा शानदार रहा. उनका ग्रैंड वेलकम किया गया. पीएम मोदी के साथ उनकी लंबी चर्चा हुई.

पुतिन के दूसरे दिन के दौरे का पूरा शेड्यूल

वहीं, अगर पुतिन के दूसरे दिन के दौरे की बात करें तो पुतिन के दूसरे दिन का दौरा कुछ इस तरह रहने वाला है. राष्ट्रपति पुतिन सुबह 9 बजे राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. इसके बाद वो राजघाट जाएंगे और महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद करीब 11 बजे हैदराबाद हाउस में वो 23वीं भारत-रूस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.

पुतिन के भारत दौरे पर दुनिया की नजर

बता दें कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन के इस भारत दौरे पर दुनिया की नजर है. पुतिन की यात्रा के दौरान व्यापार, रोजगार, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, अंतरिक्ष और संस्कृति से जुड़े 25 समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे. 10 सरकारी और 15 से ज्यादा व्यापारिक और अन्य समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. पांच दिसंबर को पीएम मोदी और पुतिन के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी.

 

समय की कसौटी पर खड़ी भारत-रूस की दोस्ती

दरअसल, रूस और भारत दोनों एक दूसरे के भरोसेमंद साथी हैं. दोनों देशों के रिश्ते काफी अच्छे रहे हैं. पीएम मोदी ने भी गुरुवार को कहा कि भारत और रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खड़ी उतरी है. पुतिन ने भी कहा कि भारत से हमारे रिश्तों का अनोखा इतिहास है. हम अपने हितों की रक्षा कर रहे हैं. पीएम मोदी की तारीफ करते हुए रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि मोदी काम के लिए नया विचार रखते हैं.

Exit mobile version