katniLatest

पुरैनी की घटना: मोटरसाइकिल सवार को चार पहिया वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, पत्नी की मौत

पुरैनी की घटना: मोटरसाइकिल सवार को चार पहिया वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, पत्नी की मौत

पुरैनी की घटना: मोटरसाइकिल सवार को चार पहिया वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, पत्नी की मौत हो गई। विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के जंगल पुरैनी गांव के पास बुधवार को मोटर साइकिल सवार पति पत्नी को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोमवार को शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के
रजरवारा गांव निवासी पार्वती पति प्रमोद बर्मन 30 को गंभीर रूप से घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया महिला सड़क हादसे में घायल हुई थी। पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

Back to top button