Site icon Yashbharat.com

पंजाबी बिरादरी ने ऑडिटोरियम में भव्यता से मनाया “वैशाखी दी शाम”कार्यक्रम,दिल्ली के मशहूर गायक सतवंत सिंह ने पंजाबी लोक नृत्य भांगड़ा और गिद्दा की प्रस्तुतियों से बांधा शमा 

Picsart 26 04 20 14 30 12 082

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

पंजाबी बिरादरी ने ऑडिटोरियम में भव्यता से मनाया “वैशाखी दी शाम”कार्यक्रम,दिल्ली के मशहूर गायक सतवंत सिंह ने पंजाबी लोक नृत्य भांगड़ा और गिद्दा की प्रस्तुतियों से बांधा शमा

 

कटनी। पंजाबी बिरादरी द्वारा शहर के ऑडिटोरियम में “ वैशाखी दी शाम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर पूरे आयोजन स्थल को रंग-बिरंगी रोशनी और पारंपरिक सजावट से सजाया गया, जिसने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की गई, जिसमें गुरुवाणी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंजाबी लोक नृत्य भांगड़ा और गिद्दा की प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह उत्सव मय बना दिया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सुश्री हरि सिमरनप्रीत कौर रही कार्यक्रम मे दसवीं कक्षा मे 90%से अधिक अंक लाने वाले विरादरी के बच्चो का सम्मान किया गया इस खास मौके पर मशहूर गायक दिलेर मेंहदी मीका सिंह के भतीजे सतवंत सिंह एवं बाहर से आए कलाकारों की विशेष मौजूदगी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उन्होंने अपने गीतों और प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, जिस पर लोग झूमने को मजबूर हो गए। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में पंजाबी बिरादरी के लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर बैसाखी पर्व की खुशियां साझा की और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

 

आयोजन समिति ने बताया कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारे और अपनी परंपराओं को जीवित रखना है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के दौरान चमनलाल आनन्द. एम.जे.एस.लाम्बा.विनय कोहली डॉ जय चड्ढा राकेश जैन. विमल साहनी.नवलेश मलिक. नवीन भसीन. मुकेशz राजपूत. बाबी सचदेवा.दिनेश बाठला.अनिल चक्रवर्ती. राजेश धाम. बीरेन मैनी.दीपक भल्ला.रमन सेठी.नवीन चक्रवर्ती. वागीश आनन्द. विकास नाकरा, की विशेष मौजूदगी रही।

Exit mobile version