Tuesday, May 26, 2026
Latest:
FEATUREDLatestअंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

पीएम मोदी को मिले गिफ्ट्स पर जनता लगा सकेगी बोली, 2 अक्टूबर तक चलेगा नीलामी अभियान

पीएम मोदी को मिले गिफ्ट्स पर जनता लगा सकेगी बोली, 2 अक्टूबर तक चलेगा नीलामी अभियान। पीएम नरेंद्र मोदी को मिले तोहफों की नीलामी में इस बार कई अनोखे उपहार शामिल किए गए हैं. सबसे महंगा तोहफा एक मूर्ति है जिसकी कीमत 10,39,500 रुपये तय की गई है. यह नीलामी 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। पीएम मोदी को मिले गिफ्ट्स पर जनता लगा सकेगी बोली, 2 अक्टूबर तक चलेगा नीलामी अभियान

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले तोहफों की सातवीं ई-नीलामी का ऐलान किया है. इस बार यह नीलामी 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगी. बताया जा रहा है कि इस बार 1300 से ज़्यादा तोहफ़े ऑनलाइन बोली के लिए रखे जाएंगे।

इस नीलामी का आयोजन नई दिल्ली स्थित नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (NGMA) द्वारा किया जा रहा है. केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इसकी औपचारिक घोषणा करते हउए बताया कि इस बार 1300 से ज्यादा गिफ्ट्स बोली के लिए उपलब्ध रहेंगे. यह ई-नीलामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगी. लोग www.pmmementos.gov.in पर जाकर इन सांस्कृतिक धरोहरों पर बोली लगा सकते हैं।

उपहारों की पहली नीलामी जनवरी 2019 में हुई थी

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रधानमंत्री स्मृति चिन्ह ई-नीलामी के सांतवें संस्करण के मौके पर कहा कि नीलाम की जाने वाली वस्तुओं में पेंटिंग, कलाकृतिया, मूर्तियां, देवी-देवताओं की मूर्तियाों के साथ ही कुछ खेल सामग्री भी शामिल है. मंत्री ने बताया कि उपहारों की पहली नीलामी जनवरी 2019 में हुई थी. तब से लगातार पीएम मोदी को मिुले हजारों उपहारों की नीलामी की जा चुकी है. उन्होंने ये भी कहा कि पीएम मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने अपने सभी स्मृति चिन्हों को इस नेक काम के लिए समर्पित किया है।

कई अनोखे उपहार शामिल किए गए

तोहफों की नीलामी में इस बार कई अनोखे उपहार शामिल किए गए हैं. सबसे महंगे तोहफे की बात करें तो यह एक मूर्ति है जिसकी कीमत 10,39,500 रुपए तय की गई है. वहीं सबसे सस्ता तोहफा एक कपड़ा है जिसकी कीमत 600 रुपये है.

सबसे ज़्यादा दाम वाले तोहफ़े

  • भवानी माता की मूर्ति- 10,39,500
  • पैरा ओलंपिक मेडल विजेता अजीत सिंह के जूते- 7,70,000
  • पैरा ओलंपिक मेडल विजेता सिमरन शर्मा के जूते- 7,70,000
  • पैरा ओलंपिक मेडल विजेता निशाद कुमार के जूते- 7,70,000

राम मंदिर का मॉडल- 5,50,000

  • सबसे कम दाम वाले तोहफ़े
  • लाल चुनरी विद गोल्ड मिरर-600
  • कमल चिन्ह वाला भगवा अंगवस्त्र-800
  • नारंगी कढ़ाई वाला अंगवस्त्र-900

अब तक 50 करोड़ से भी ज्यादा की राशि एकत्र

यह नीलामी हर साल की तरह प्रधानमंत्री को मिले तोहफ़ों को आम जनता तक पहुंचाने और उनसे मिली राशि को गंगा सफाई और जनकल्याण योजनाओं में लगाने के मकसद से की जा रही है. अब तक करीब 50 करोड़ से भी ज्यादा की राशि एकत्र की जा चुकी है. ये सभी उपहार नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (NGMA), नई दिल्ली में प्रदर्शित किए गए हैं, जहां लोग इन्हें देखने के बाद ऑनलाइन बोली में हिस्सा ले सकते हैं।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि