Latest

रिश्वत लेते ही रंगे हाथ धराए PSI और कांस्टेबल, गांववालों ने पटाखे फोड़कर ऐसे मनाया जश्न

रिश्वत लेते ही रंगे हाथ धराए PSI और कांस्टेबल, गांववालों ने पटाखे फोड़कर ऐसे मनाया जश्न।कर्नाटक के बागलकोट जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बादामी तालुक के केरूर पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिस सब-इंस्पेक्टर भीमप्पा रबकवी और कांस्टेबल संतोष बिरादर को लोकायुक्त टीम ने 1.70 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

रिश्वत लेते ही रंगे हाथ धराए PSI और कांस्टेबल, गांववालों ने पटाखे फोड़कर ऐसे मनाया जश्न

बाइक छोड़ने के नाम पर मांगी थी 2 लाख की रिश्वत

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक मामले में आरोपी की बाइक छोड़ने के बदले 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित मुथप्पा नाइकर ने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त से की, जिसके बाद जाल बिछाकर कार्रवाई की गई।

लोकायुक्त का छापा, दोनों अधिकारी गिरफ्तार

एसपी महालिंग नंदगावी के मार्गदर्शन में लोकायुक्त टीम ने छापा मारा और मौके पर ही दोनों पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जनता का अनोखा जश्न, पटाखे फोड़कर मनाई खुशी

गिरफ्तारी के बाद केरूर पुलिस स्टेशन के बाहर लोगों ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी अधिकारी लंबे समय से रिश्वतखोरी और लोगों को परेशान करने के लिए बदनाम थे। लोगों ने इसे “न्याय की जीत” बताया।

जांच जारी, अन्य मामलों की भी होगी पड़ताल

लोकायुक्त ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की जांच शुरू कर दी है। अब उनके अन्य मामलों और शिकायतों की भी जांच की जा रही है।

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि