कटनी में समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग-उड़द की खरीदी शुरू: बनाए गए 7 उपार्जन केंद्र, जानें दाम और जरूरी दस्तावेज

. कटनी के किसान ध्यान दें! आज से शुरू हुई मूंग-उड़द की सरकारी खरीदी, केंद्र जाने से पहले साथ रख लें ये 6 कागजात

कटनी में समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग-उड़द की खरीदी शुरू: बनाए गए 7 उपार्जन केंद्र, जानें दाम और जरूरी दस्तावेज

कटनी: कटनी जिले के किसानों के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर है। राज्य शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के निर्देशानुसार, जिले में वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) के लिए समर्थन मूल्य (MSP) पर ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द की खरीदी आज यानी 1 जुलाई से प्रारंभ हो गई है। यह उपार्जन प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 तक चलेगी।

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशानुसार, जिले के किसानों की सुविधा के लिए कुल 7 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं।

AI पर गर्मी का अटैक: चिलचिलाती धूप में हांफने लगे टेक कंपनियों के डेटा सेंटर, ब्लैकआउट के खतरे के बीच बदला गया डिजाइन

इस साल क्या हैं मूंग और उड़द के सरकारी दाम?

सरकार द्वारा इस वर्ष केवल FAQ (औसत अच्छी गुणवत्ता) वाली उपज की ही खरीदी की जाएगी। इसके लिए निर्धारित समर्थन मूल्य इस प्रकार हैं:

नोट: नॉन-FAQ (कम गुणवत्ता वाली) उपज को केंद्रों पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जिले के 7 उपार्जन केंद्रों की सूची (तहसील वार विवरण)

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, किसान अपनी तहसील के अनुसार निम्नलिखित केंद्रों पर अपनी उपज बेच सकते हैं:

  1. कटनी तहसील: प्राथमिक कृषि साख समिति कैलवाराकला द्वारा CWC परिसर इमलिया में।
  2. ढीमरखेड़ा तहसील: प्राथमिक कृषि साख समिति पान उमरिया द्वारा राधेकृष्ण वेयरहाउस में।
  3. बड़वारा तहसील: प्राथमिक कृषि साख समिति विलायतकला द्वारा पंचमुखी वेयरहाउस बसाड़ी में।
  4. बहोरीबंद तहसील: प्राथमिक कृषि साख समिति हथियागढ़ द्वारा जय रूपनाथ वेयरहाउस बचैया में।
  5. विजयराघवगढ़ तहसील: प्राथमिक कृषि साख समिति जिवारा द्वारा CWC माँ शारदा वेयरहाउस अमुवारी में।
  6. बरही तहसील: प्राथमिक कृषि साख समिति पिपरियाकला में।
  7. स्लीमनाबाद तहसील: महाकाल विपणन सहकारी समिति बहोरीबंद द्वारा तिवारी ब्रदर्स वेयरहाउस स्लीमनाबाद में।

समय और दिन: सप्ताह में 5 दिन होगी खरीदी

किसान अपने साथ जरूर लाएं ये दस्तावेज

उपज बेचने के लिए आते समय किसान भाई निम्नलिखित दस्तावेजों को साथ लाना न भूलें:

पावती (Receipt) जरूर लें: तौल और उपार्जन पूरा होने के बाद कंप्यूटर से जेनरेटेड रसीद की एक प्रति संस्था अपने पास रखेगी और दूसरी प्रति किसान को मौके पर ही प्रदान की जाएगी। कटनी में समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग-उड़द की खरीदी शुरू: बनाए गए 7 उपार्जन केंद्र, जानें दाम और जरूरी दस्तावेज

मौसम को देखते हुए प्रशासन अलर्ट

बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने सभी केंद्र प्रभारियों को पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। सभी केंद्रों पर वाटरप्रूफ तिरपाल, नमी मापी यंत्र (Moisture Meter), बड़े इलेक्ट्रॉनिक कांटे, छननी और ग्रेडिंग मशीन की उपलब्धता अनिवार्य की गई है ताकि किसानों को अनाज बेचने में कोई परेशानी न हो।

Exit mobile version