Latest

शादी विवाह के सीजन में बढ़ेगी रेल यात्रियों की परेशानी, नर्मदा एक्सप्रेस सहित बिलासपुर रेलखंड की दो दर्जन ट्रेनों को रद्द करेगा रेल्वे

कटनी। देव उठनी ग्यारस के बाद शादी विवाह के साथ साथ सभी प्रकार के शुभ कार्य शुरू हो गए हैं। शादी विवाह का सीजन शुरू होने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि रेल्वे भी ट्रेनों की लम्बी प्रतीक्षा सूची क्लियर करने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाएगा लेकिन लोगों की इन उम्मीदों पर रेल्वे ने पानी फ़ेर दिया और ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की बजाय कई ट्रेनों को ही रद्द कर दिया। जिससे शादी विवाह सहित शुभ कार्यों में शामिल होने के लिए पहले से आरक्षण कराकर निश्चिन्त होने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कुल मिलाकर शादी विवाह के सीजन में भी रेल यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार यात्री ट्रेनों के रद्द होने की वजह से उन्हे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोयला लोड माल गाडिय़ों का परिचालन तो व्यवस्थित हो रहा है, लेकिन यात्री ट्रेने आए दिन बंद कर दी जा रही है। स्थिति यह है कि कई दिनो तक ट्रेनों के रद्द होने की वजह से लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बिलासपुर से कटनी रेल खंड के बीच तीसरी लाइन की कनेक्टविटी के कारण कई यात्री ट्रेनों को रद्द करने रेलवे ने फिर से आदेश जारी किया है। करकेली के बाद अब नौरोजाबाद में तीसरी लाइन की कनेक्टविटी के कारण नर्मदा एक्सप्रेस सहित लोकल व लंबी दूरी की 24 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय रेल्वे ने लिया है। वहीं बरौनी-गोंदिया अप एडं डाउन ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

इन ट्रेनों को रद्द करेगा रेल्वे 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे गुरुवार को जारी आदेश में उल्लेख किया है कि गाड़ी संख्या 18233/18234 बिलासपुर–इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस अप एंड डाउन 22 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक रद्द रहेगी। इसी प्रकार बिलासपुर- भोपाल अप एडं डाउन 21 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक, जबलपुर-अंबिकापुर अप एंड डाउन 23 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक, बिलासपुर- रीवा अप एंड डाउन 22 से 1 दिसम्बर तक, रीवा- चिरमिरी 25,27 एवं 29 नवम्बर, चिरमिरी- रीवा 26,28 एवं 30 नवम्बर तक। रीवा-चिरमिरी 25,27 व 29 नवम्बर, चिरमिरी-रीवा 26,28 व 30 नवम्बर, रायपुर- लखनऊ गरीब रथ अप एंड डाउन को 25,28,26 एवं 29 नवम्बर, दुर्ग-निजामुद्दीन अप एंड डाउन को 26,29, 27 व 30 नवम्बर, दुर्ग- कानपुर अप एडं डाउन को 24,25,26 एवं 27 नवम्बर को, दुर्ग- अजमेर अप एंड डाउन वीकली ट्रेन को 24 एवं 25 नवंम्बर को, चिरिमिरी- चंदिया अप एंड डाउन 24 से 30 नवम्बर, चिरमिरी- अनूपपुर अप एंड डाउन को 26,28 व 30 नवम्बर, कटनी- चिरमिरी अप एडं डाउन को 23 से 1 दिसम्बर तक रद्द किया जाएगा। वहीं बरौनी- गोंदिया अप एंड डाउन को 23 से 29 नवम्बर तक परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक