Site icon Yashbharat.com

ऐतिहासिक गोलबाजार में हुआ पृथ्वी पूजन, 16 सितंबर से रामलीला का आगाज

IMG 20250831 WA0030

कटनी। 1884 में स्थापित शहर की ऐतिहासिक गोलबाजार रामलीला में आज पृथ्वी पूजन के साथ रामलीला की तैयारियों का आगाज हो गया।

यहां 16 सितंबर को मुकुट पूजन के साथ रामलीला का आगाज होगा। गौरतलब है कि शहर की यह रामलीला विगत सवा सौ वर्षों से रामलीला के जरिये भगवान श्री राम के जीवन चरित्र का जनमानस तक पहुंचाने का पुण्य कार्य कर रही है।

आज के भौतिकवादी युग में भी इस परंपरागत संस्कृति को जीवित रखने के लिए गोलबाजार रामलीला कमेटी सजग और सक्रिय है। आज पृथ्वी पूजन के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन, भरत अग्रवाल, रवि खरे, शरद अग्रवाल, पार्षद मौसूफ़ अहमद, रामजी यादव, रणवीर कर्ण, राजेन्द्र सोंधिया, कामेंद्र सिंह, गिरधारी शर्मा, मनीष दुबे, कैलाश गुप्ता, आशुतोष शुक्ला, अम्बरीष वर्मा, यज्ञदत्त मिश्रा, आशीष कंदेले, सचिन तिवारी, शिवम शर्मा, मंटू गुप्ता,संजय अग्रवाल, शैलेन्द्र यादव, विजय खरे, राकेश शाहू, प्रहलाद, आर्यन पांडे, अखिल पांडे, प्रकाश अग्रवाल, श्री कांत गर्ग, बादशाह राम, मंगीलाल, सियालाल निषाद, मिथलेश महोबिया, रामप्रसाद, रामसुजान गुप्ता, अंतिम गुप्ता, श्रीदिन, संतोष कुमार, आशीष तिवारी, रमेश यादव, नरेश सोनी, भोला रत्न चौधरी, आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे। सचिव भरत अग्रवाल ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से 16 सितंबर से रामलीला के बेहतरीन मंचन में प्रतिदिन उपस्थित होकर भगवान श्री राम के आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की है।

कमेटी के भरत अग्रवाल ने प्रशासन से रामलीला मैदान में अवैध कब्जा अतिक्रमण हटाने की मांग करते हुए कहा कि शहर का यह ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन है जिसमे कतिपय विघ्नसंतोषी लोग मैदान का स्वरूप छोटा करने पर आमादा हैं लिहाजा प्रशासन को इन पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Exit mobile version