लखनऊ में दिनदहाड़े स्कूल में गोलीकांड: प्रिंसिपल को मारी गोली, हालत नाजुक, आरोपी फरार
लखनऊ में दिनदहाड़े स्कूल में गोलीकांड: प्रिंसिपल को मारी गोली, हालत नाजुक, आरोपी फरार
gun goli bandook
लखनऊ में दिनदहाड़े स्कूल में गोलीकांड: प्रिंसिपल को मारी गोली, हालत नाजुक, आरोपी फरार, लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक युवक ने स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल को गोली मार दी। घायल प्रिंसिपल अनिल कुमार सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना जुगराजगंज स्थित प्रभावती पीवी शिक्षण संस्थान की है। जानकारी के अनुसार, आरोपी विजय पाल पुरानी रंजिश के चलते वैगनआर कार से स्कूल पहुंचा और सीधे प्रिंसिपल के ऑफिस में घुस गया। प्रिंसिपल के छिपने की कोशिश के बावजूद आरोपी ने फायर कर दिया। गोली अलमारी से टकराकर उनके पेट में जा लगी।
गोली की आवाज सुनते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। उस समय स्कूल में करीब 150 बच्चे मौजूद थे, जो डरकर बाहर भागने लगे। शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को संभाला और स्थिति को नियंत्रण में किया।
घायल प्रिंसिपल को पहले सीएचसी मलिहाबाद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।