Prince Shubman Gill Record: चेन्नई की तबाही के बीच शुभमन गिल का महा-कमाल; CSK को कूटकर रच दिया इतिहास, एक साथ बना डाले 5 बड़े रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क/ अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट के ‘प्रिंस’ और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) इस समय अपने करियर के सबसे स्वर्णिम दौर से गुजर रहे हैं। आईपीएल 2026 के 66वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों के पास गिल की क्लासिक और आक्रामक बल्लेबाजी का कोई जवाब नहीं था। महज 23 गेंदों में फिफ्टी ठोकने वाले गिल ने 37 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 शानदार छक्के शामिल थे। इस तूफानी पारी के दम पर शुभमन गिल ने इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट से लेकर आईपीएल के इतिहास में ऐसे 5 कारनामे कर दिखाए हैं, जिसे देख विराट कोहली और केएल राहुल जैसे दिग्गज भी हैरान हैं।
Arshdeep Singh Controversy: प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर पंजाब किंग्स, उधर साथी खिलाड़ी का ‘मजाक’ उड़ाकर बुरे फंसे अर्शदीप सिंह
गिल के वो 5 ‘महा-कमाल’ जिन्होंने आईपीएल में मचाया तहलका
1. सीजन में 600 रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज
शुभमन गिल आईपीएल 2026 में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले टूर्नामेंट के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ ही उनके सिर पर शान से ऑरेंज कैप (Orange Cap) सज गई है।
2. डेविड वॉर्नर और क्रिस गेल के ‘विशिष्ट क्लब’ में एंट्री
आईपीएल के इतिहास में तीसरी बार 600 से अधिक रन बनाने का कारनामा कर गिल ने धाकड़ विदेशी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल के क्लब में एंट्री मार ली है। गिल ने इससे पहले साल 2023 में 890 रन और साल 2025 में 650 रन बनाए थे। अब इस सूची में उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली और केएल राहुल ही हैं।
3. टी20 क्रिकेट में 6000 रनों का महा-आंकड़ा पार
चेन्नई के खिलाफ पारी के दौरान गिल ने टी20 क्रिकेट में अपने 6000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने यह मुकाम महज 185 पारियों में हासिल किया। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली (184 पारी) को कड़ी टक्कर दी है, जबकि भारत के लिए सबसे तेज 6000 रन बनाने का रिकॉर्ड केएल राहुल (166 पारी) के नाम है।
4. गिल-सुदर्शन की जोड़ी ने की ‘विराट-डिविलियर्स’ की बराबरी
मैच में साई सुदर्शन के साथ मिलकर शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 125 रनों की विस्फोटक ओपनिंग पार्टनरशिप की। आईपीएल के इतिहास में यह 10वीं बार है जब गिल और सुदर्शन की जोड़ी ने शतकीय (100+) साझेदारी की है। इसी के साथ इस जोड़ी ने आरसीबी के लीजेंड्स विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
5. सीजन में जड़ी छठी फिफ्टी, हर टीम के खिलाफ मचाया गदर
इस सीजन में गिल का कंसिस्टेंसी लेवल अलग ही लेवल पर है। उन्होंने इस साल अपनी छठी फिफ्टी प्लस पारी खेली। गिल ने लखनऊ, केकेआर, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और अब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गेंदबाजों को रिमांड पर लेते हुए अर्धशतक दागे हैं।
टॉप-2 में पहुंचने का रास्ता हुआ साफ
शुभमन गिल की इस कप्तानी पारी की बदौलत गुजरात टाइटंस न सिर्फ पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में फिनिश करने की सबसे बड़ी दावेदार बन गई है, बल्कि विरोधी टीमों के लिए वॉर्निंग साइन भी है। अगर गिल का यही फॉर्म प्लेऑफ में जारी रहा, तो गुजरात को इस साल ट्रॉफी उठाने से रोक पाना किसी भी टीम के लिए नामुमकिन साबित होगा।
