Site icon Yashbharat.com

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी पहल: UAE राष्ट्रपति से बातचीत, हमलों की कड़ी निंदा

Screenshot 20260318 085816 Chrome

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी पहल: UAE राष्ट्रपति से बातचीत, हमलों की कड़ी निंदा।मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उन्हें ईद की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

बातचीत में दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात, क्षेत्रीय सुरक्षा और खासतौर पर होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही पर गंभीर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई पर हाल ही में हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए निर्दोष लोगों की मौत और बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर चिंता जताई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों का आवागमन बिना किसी बाधा के जारी रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का एक अहम मार्ग है। दोनों देशों ने मिलकर मिडिल ईस्ट में शांति और स्थिरता बहाल करने की दिशा में काम करने पर सहमति जताई।

दूसरी बार हुई बातचीत

ईरान संकट के बीच यह दूसरी बार है जब नरेंद्र मोदी ने UAE राष्ट्रपति से बात की है। हाल के दिनों में प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत, ओमान, जॉर्डन, इजराइल और ईरान के नेताओं से भी बातचीत की है।

दुनिया पर असर

ईरान और इजराइल के बीच जारी तनाव का वैश्विक स्तर पर बड़ा असर देखने को मिल रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के प्रभावित होने से दुनिया भर में पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में उछाल आया है।

यह समुद्री मार्ग दुनिया के लगभग 20% तेल और गैस की सप्लाई का प्रमुख रास्ता है, ऐसे में यहां तनाव का असर सीधे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है।


भारत के लिए राहत की खबर

तनाव के बावजूद भारत के लिए राहत की खबर भी सामने आई है। 46,500 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर भारतीय जहाज ‘नंदा देवी’ वडीनार बंदरगाह सुरक्षित पहुंच गया। इससे पहले ‘शिवालिक’ भी मुंद्रा पोर्ट पहुंच चुका है।

 

Exit mobile version