Site icon Yashbharat.com

विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की उपस्थिति में प्रसिडेंट कप टूर्नामेंट का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में पटियाला ने पानीपत को दी शिकस्त

IMG 20240120 WA0010

कैमोर। राज्य शासन के पूर्व मंत्री तथा विजयराघवगढ़ क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के मुख्य आतिथ्य एवं नगर परिषद कैमोर की अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा की मौजूदगी में बीते शुक्रवार 19 जनवरी को नगर परिषद द्वारा एवरेस्ट खेल मैदान में प्रसिडेंट कप टूर्नामेंट का जोरदार शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच पटियाला और पानीपत की व्हालीबाल टीमों के बीच हुआ जिसमें शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए पटियाला की टीम ने मैच जीत लिया।

टूर्नामेंट का मुकाबला शुरू होने से पहले नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा,उपाध्यक्ष संतोष केवट,पूर्व उपाध्यक्ष अजय शर्मा,सीएमओ धर्मेंद्र गौतम सहित पार्षदों एवं अन्य गणमान्य जनों ने पुष्पहारों से मुख्य अतिथि श्रीपाठक का स्वागत किया। मुख्य अतिथि श्री पाठक एवं अध्यक्ष ने खिलाड़ियों से मिलकर उनका परिचय प्राप्त किया। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच का आनद लेने भारी संख्या में खेलप्रेमी दर्शकों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि विधायक श्री पाठक ने इतने बड़े खेल आयोजन के लिए नगर परिषद टीम की सराहना की।

गौरतलब है कि प्रेसिडेंट कप टूर्नामेंट के तहत राष्ट्रीय स्तर की व्हालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा जिसमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात आदि राज्यों की चुनींदा टीमें भाग ले रहीं।

पुरुषों के अलावा महिला व्हालीबाल प्रतियोगिता भी हो रही। महिलाओं की 10 और पुरुष खिलाड़ियों की 9 टीमें इस टूर्नामेंट में खेल रहीं। व्हालीबाल का फ़ाइनल मैच कल 21 जनवरी को खेला जाएगा। महिला और पुरुष वर्ग की विजेता टीमो को प्रसिडेंट कप सहित 51 हज़ार की नगद राशि पुरुस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी। व्हालीबाल के अलावा जिला स्तरीय शतरंज और कैरम की प्रतियोगिताएँ भी टूर्नामेंट में शामिल है। व्हालीबाल टीम के खिलाड़ियों के आने – जाने से लेकर ठहरने और भोजन का व्यय भी नगर परिषद द्वारा वहन किया जा रहा।

Exit mobile version