Tuesday, April 28, 2026
Latest:
katniLatest

कटनी में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज: बीमा कंपनियों व वकीलों के साथ अहम बैठक, ज्यादा से ज्यादा मामलों के निपटारे पर जोर

कटनी में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज: बीमा कंपनियों व वकीलों के साथ अहम बैठक, ज्यादा से ज्यादा मामलों के निपटारे पर जोर। कटनी में 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला न्यायालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में बीमा कंपनियों के अधिकारियों और अधिवक्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

यह बैठक राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित की गई, जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में मामलों के त्वरित निपटारे की रणनीति बनाई गई।

बैठक में मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों के लंबित मामलों को अधिक से अधिक संख्या में निपटाने पर विशेष जोर दिया गया। बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी ज्यादा से ज्यादा क्लेम मामलों के समाधान का आश्वासन दिया।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने लंबित सिविल, आपराधिक, मोटर दुर्घटना और चेक बाउंस जैसे मामलों को आपसी सहमति से सुलझाकर नेशनल लोक अदालत का लाभ उठाएं। लोक अदालत के जरिए बिना लंबी कानूनी प्रक्रिया के मामलों का जल्दी और आसान समाधान संभव होता है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि