Latestमध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में आठवें चरण की तैयारी, शराब दुकानों की नीलामी से 12 हजार करोड़ से ज्यादा का अनुमानित राजस्व

मध्य प्रदेश में आठवें चरण की तैयारी, शराब दुकानों की नीलामी से 12 हजार करोड़ से ज्यादा का अनुमानित राजस्व

भोपाल: मध्य प्रदेश में आठवें चरण की तैयारी, शराब दुकानों की नीलामी से 12 हजार करोड़ से ज्यादा का अनुमानित राजस्व,  मध्य प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शराब दुकानों के ई-टेंडर का सातवां चरण पूरी तरह से संपन्न हो गया है। राज्य सरकार ने कुल 1,172 समूहों में से 658 समूह की शराब दुकानें नीलाम कर दी हैं। इससे सरकार को अनुमानित 12,403 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7.75 प्रतिशत अधिक है।

मध्य प्रदेश में आठवें चरण की तैयारी, शराब दुकानों की नीलामी से 12 हजार करोड़ से ज्यादा का अनुमानित राजस्व

शेष समूहों के लिए आठवें चरण की नीलामी आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही, 514 समूहों की शराब दुकानों के लिए समूह के साथ एकल ई-टेंडर भी किए जाएंगे। इसके लिए फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 27 मार्च दोपहर 12 बजे निर्धारित की गई है।

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए आबकारी से 19,500 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य रखा है। आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने बताया कि अब तक नीलाम हुई दुकानों से राजस्व 29 प्रतिशत अधिक प्राप्त हुआ है, जबकि लक्ष्य केवल 20 प्रतिशत था।

नीलामी प्रक्रिया में अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि किसी भी समूह पर आरक्षित मूल्य का 85 प्रतिशत से कम का ऑफर स्वीकार न किया जाए। सातवें चरण के लिए बनाए गए समूहों को आठवें चरण में यथावत रखा जाएगा, लेकिन अगर समूह के पुनर्गठन से राजस्व बढ़ने की संभावना हो तो समूहों का पुनर्गठन भी किया जा सकेगा।

Back to top button