अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के त्वरित निपटारे की तैयारी, 52 विभागों से मांगा तृतीय-चतुर्थ श्रेणी पदों का डेटा
कटनी (23 अप्रैल)। अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के त्वरित निपटारे की तैयारी, 52 विभागों से मांगा तृतीय-चतुर्थ श्रेणी पदों का डेटा। जिले में अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के लिए प्रशासन ने बड़ी पहल शुरू की है। कलेक्टर कार्यालय ने जिले के सभी 52 प्रमुख विभागों के प्रमुखों को पत्र जारी कर तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के सीधी भर्ती के स्वीकृत, कार्यरत एवं रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के त्वरित निपटारे की तैयारी, 52 विभागों से मांगा तृतीय-चतुर्थ श्रेणी पदों का डेटा
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अनुकंपा नियुक्ति के कई प्रकरण वर्तमान में प्रक्रियाधीन हैं, जिनके समयबद्ध निराकरण के लिए विभागवार पदों की वास्तविक स्थिति का स्पष्ट होना आवश्यक है। इसी के तहत यह डेटा एकत्र किया जा रहा है।
सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अप्रैल 2026 की स्थिति के अनुसार निर्धारित प्रपत्र में यह जानकारी अनिवार्य रूप से कलेक्टर कार्यालय को उपलब्ध कराएं। इसके लिए 5 दिनों की समय-सीमा तय की गई है।
प्रशासन की इस कार्रवाई से उम्मीद जताई जा रही है कि अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों के निराकरण में तेजी आएगी और प्रभावित परिवारों को राहत मिलेगी।

