Site icon Yashbharat.com

Katni: नई बस्ती में श्री श्री 1008 आदर्श दुर्गा उत्सव समिति को 35 वर्ष पूरे, भव्य आयोजन की तैयारी

IMG 20250927 WA0000

कटनी। नई बस्ती- श्री श्री 1008 आदर्श दुर्गा उत्सव समिति, जगमोहन दास वार्ड, इस वर्ष अपने गौरवशाली 35 वर्ष पूरे कर रही है। समिति की स्थापना के बाद से लगातार हर वर्ष भव्य रूप से दुर्गा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जो क्षेत्रवासियों के बीच आस्था, एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बन चुका है।

समिति के अध्यक्ष टोनी कोष्टा के नेतृत्व में इस वर्ष भी तैयारियां जोरों पर हैं। समिति में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे सदस्य गण – गौरी कोष्टा, अनिल, सुनील प्रकाश मांडव, प्रकाश नामदेव, सोंधिया, श्रीकांत निषाद, और ओमकार नामदेव सहित सभी वार्डवासी मिलकर आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं।

पिछले तीन दशकों से समिति द्वारा देवी दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना बड़े धूमधाम से की जाती रही है। इस आयोजन में न केवल धार्मिक अनुष्ठान होते हैं, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या, झांकियां और समाजसेवा से जुड़े कार्य भी किए जाते हैं।

स्थानीय नागरिकों का उत्साह भी देखते ही बनता है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी इस पर्व का बेसब्री से इंतजार करते हैं। समिति का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में सद्भाव, एकता और सांस्कृतिक चेतना को भी बढ़ावा देती है। इस वर्ष समिति ने विशेष थीम पर आधारित पंडाल और आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है।

Exit mobile version