Saturday, May 9, 2026
Latest:
Latest

बच्चों को हिंदू संस्कृति के खिलाफ भड़काने और मतांतरण के आरोप; प्रधान पाठक सस्पेंड, FIR दर्ज

बच्चों को हिंदू संस्कृति के खिलाफ भड़काने और मतांतरण के आरोप; प्रधान पाठक सस्पेंड, FIR दर्ज, छत्तीसगढ़ के बलौदा स्थित पीएमश्री शासकीय कन्या प्राथमिक शाला में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने शिक्षा जगत को शर्मसार कर दिया है। स्कूल की प्रधान पाठक लक्ष्मी देवी भारद्वाज पर मासूम बच्चों को हिंदू संस्कृति के खिलाफ भड़काने और मतांतरण (Conversion) के लिए उकसाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। मामले के तूल पकड़ते ही जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

प्रार्थना में ‘जन गण मन’ की जगह ‘गॉड इज ग्रेट’

ग्रामीणों और अभिभावकों ने स्कूल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि:

  • बच्चों को हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ भड़काया जा रहा था।

  • स्कूल की प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की जगह ‘गॉड इज ग्रेट’ जैसे धार्मिक वाक्य सिखाए जा रहे थे।

  • छोटे-छोटे बच्चों के मन में अपनी संस्कृति के प्रति जहर घोलने की कोशिश की जा रही थी।

महीनों तक दबा रहा मामला, शिविर में फूटा गुस्सा

हैरानी की बात यह है कि ग्रामीण लंबे समय से इसकी शिकायत विभाग से कर रहे थे, लेकिन अधिकारी मौन साधे रहे। आखिरकार 7 मई को ग्राम भिलाई में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में यह मुद्दा गूंजा। ग्रामीणों और हिंदू संगठनों के तीखे तेवरों को देखते हुए प्रशासन हरकत में आया और आनन-फानन में निलंबन की कार्रवाई की गई।

पुलिसिया कार्रवाई: थाना बलौदा में केस दर्ज

मामले की संवेदनशीलता और इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने भी कड़ा रुख अपनाया है। थाना बलौदा में प्रधान पाठक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। लोक शांति भंग होने की आशंका के मद्देनजर BNSS की धारा 126 और 135(3) के तहत प्रकरण कायम किया गया है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि