Site icon YASHBHARAT.COM

ट्विषा शर्मा मौत मामला: पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर 1 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में संभावित सुनवाई

Indian Student Killed In Canada: कनाडा में फिर खूनी खेल- गुजरात की 22 वर्षीय छात्रा विधि मेघा की चाकू मारकर निर्मम हत्या; अमेरिकी बॉर्डर के पास मिला शव

नई दिल्ली / मध्य प्रदेश। ट्विषा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में मध्य प्रदेश की पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर 1 दिसंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट की सूची के मुताबिक, उनकी याचिका (एसएलपी (क्रिमिनल) नंबर 22697/2026) को 1 दिसंबर के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह प्रकरण सुप्रीम कोर्ट की कोर्ट नंबर-1 में आइटम नंबर 8 पर सूचीबद्ध है। हालांकि, मामले की सुनवाई उस दिन के लिए जारी आदेशों के अधीन रहेगी।

हाई कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट का रुख मामले में गिरिबाला सिंह ने मध्य प्रदेश शासन के विरुद्ध जमानत की मांग करते हुए सर्वोच्च न्यायालय की शरण ली है। इससे पहले हाई कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

फिलहाल याचिका पर वास्तविक सुनवाई होने या किसी प्रकार के निर्णय को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। सभी की नजरें 1 दिसंबर को होने वाली संभावित सुनवाई पर टिकी हैं।

Exit mobile version