Site icon Yashbharat.com

पोर्श हादसा: नाबालिग के खून के नमूने से छेड़छाड़ के आरोप में दो डॉक्टर गिरफ्तार

porsche car c15fe8099bc086dcbdfc19f2b1d9fe96

देश में इन दिनों पुणे में हुए सड़क हादसे की चर्चा हो रही है। यहां एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। कार 17 साल का नाबालिग चला रहा था, जो शराब के नशे में धुत था। इस मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब पुणे पुलिस ने नाबालिग के खून के नमूने से छेड़छाड़ करने और सबूत नष्ट करने के आरोप में दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है।

फोरेंसिक विभाग के प्रमुख भी गिरफ्तार
पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि ससून जनरल अस्पताल के दो डॉक्टरों को नाबालिग के खून के नमूने में हेरफेर के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में अस्पताल के फोरेंसिक विभाग के प्रमुख भी शामिल हैं।

क्राइम ब्रांच जांच कर रही
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘उन्हें खून के नमूनों में कथित छेड़छाड़ और सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान डॉ. अजय तावरे और श्रीहरि हरनोर के रूप में हुई है। फिलहाल क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है।

 

Exit mobile version