Site icon Yashbharat.com

प्रदेश मेरिट सूची में आयी छात्रा पूजा ने अपनी सफ़लता का श्रेय दिया अध्यापकों और माता पिता को

IMG 20250512 WA0006

प्रदेश मेरिट सूची में आयी छात्रा पूजा ने अपनी सफ़लता का श्रेय दिया अध्यापकों और माता पिता क

कटनी- कक्षा दसवीं की छात्रा पूजा चौधरी ने हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2025 में 500 में से 492 अंक अर्जित कर 98.4% के साथ अपने माता-पिता के साथ-साथ माला कोचिंग संस्थान जिला कटनी को गौरवान्वित किया है। सभी विषयों में विशेष योग्यता हासिल करने वाली छात्रा मध्य प्रदेश की मेरिट सूची में 9वे पायदान हासिल करने के साथ-साथ कटनी जिले में दूसरा स्थान अर्जित किया है। छात्रा पूजा चौधरी ने अभूतपूर्व उपलब्धि का श्रेय माला कोचिंग संस्थान की संचालक माला उपाध्याय मैडम जी के कठिन परिश्रम, लगन एवं उनके द्वारा दिए गए दिशा निर्देश को दिया है । साथ ही साथ कोचिंग संस्थान के छात्र सचिन 500 में से 469 (93.8%) पूर्वी 500 में 468(93.6%) राधा 500 में से 453 (90.6)अंकों के साथ माला कोचिंग संस्थान का नाम रोशन किया है। कोचिंग संस्थान में अध्ययन 10 उत्तीर्ण समस्त छात्र-छात्राओं को माला कोचिंग संस्थान द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अनंत ,हार्दिक, असीम शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।

Exit mobile version