Site icon Yashbharat.com

बांग्लादेश में राजनीतिक उठापठक, शेख हसीना के लिए शरण की तलाश; मोहम्मद यूनुस ने शेख हसीना की विदाई को बताया था दूसरी आजादी

images 17 1

Bangladesh Update बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की अगुवाई में अंतरिम सरकार के गठन की तैयारी हो रही है, लेकिन शेख हसीना के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है । शेख हसीना ने इंग्लैंड से शरण मांगी है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है । भारत सरकार अपना रुख साफ कर चुकी है कि वह शेख हसीना के फैसले का इंतजार करेगी राष्ट्रपति मुहम्मद शहाबुद्दीन ने छात्र संगठनों के 13 प्रतिनिधियों और तीनों सेना प्रमुखों से वार्ता के बाद यूनुस की नियुक्ति का फैसला किया।

 

इस बीच, पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अभी भारत में ही हैं। अभी तय नहीं है कि वे किस देश में शरण लेंगी। उन्होंने इंग्लैंड से शरण मांगी है, लेकिन वहां से अब तक कोई जवाब नहीं आया है।

भारत सरकार अपना रुख साफ कर चुकी है कि वह शेख हसीना के फैसले का इंतजार करेगी। माना जा रहा है कि इंग्लैंड में पनाह नहीं मिली, तो शेख हसीना यूरोप में जा सकती हैं।

मोहम्मद यूनुस ने शेख हसीना की विदाई को बताया था दूसरी आजादी

शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद से मोहम्मद यूनुस का नाम चर्चा में हैं। उन्होंने हसीना सरकार को हटाए जाने का स्वागत किया था और कहा था कि यह बांग्लादेश के लिए दूसरी आजादी की तरह है।

बांग्लादेश की स्थिति पर चीन की भी नजर

 

 

 

 

Exit mobile version