Site icon Yashbharat.com

थाना रंगनाथ नगर पुलिस ने एक आदतन अपराधी को देसी कट्टे के साथ दबोचा

IMG 20250206 WA0018 scaled

थाना रंगनाथ नगर पुलिस ने एक आदतन अपराधी को देसी कट्टे के साथ दबोच

पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत रंजन के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रंगनाथनगर और उनकी टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस को जब्त कर आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्यवाही की गई आप को अवगत करा दें कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत अभिजीत रंजन द्वारा सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की साथ-साथ शांति व्यवस्था बनाने के लिए आदेशित किया गया था जो थाना प्रभारी रंगनाथनगर उप निरीक्षक नवीन नामदेव के कुशल नेतृत्व में थाना रंगनाथ नगर टीम द्वारा रात्रि के समय गश्त के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति एम्बुलेंस रोड गॉड गिफ्ट सेंटर के पास अवैध देसी कट्टा लेकर आने जाने वाले लोगों के बीच दहशतगर्दी फैला रहा है जो मौके पर थाना रंगनाथनगर टीम द्वारा रेड कार्यवाही की जाकर एक व्यक्ति जिसका नाम राजू सिंह गौड़ पिता प्रताप सिंह उम्र 25 निवासी ग्राम खमरिया थाना रीठी
को एक नग अवैध देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ मौके पर गिरफ्तार किया जाकर जेल भेजा गया उक्त आरोपी के विरुद्ध कई मामलों में अपराधिक प्रकरण भी पंजीबद्ध हैं।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर उप निरीक्षक नवीन नामदेव , सउनि विनोद चौधरी, आरक्षक अमित सिंह ,आरक्षक पंजाब सिंह एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version