Site icon Yashbharat.com

बरही: बाउंड्रीवाल विवाद को लेकर बुजुर्ग दंपत्ति और उनकी बेटी पर जानलेवा हमला, पुलिस ने FIR दर्ज 

Picsart 25 12 05 18 27 00 666 scaled

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

बरही: बाउंड्रीवाल विवाद को लेकर बुजुर्ग दंपत्ति और उनकी बेटी पर जानलेवा हमला, पुलिस ने FIR दर्ज

कटनी। बरही थाना क्षेत्र में विजयराघवगढ़ रोड पर बाउंड्रीवाल विवाद को लेकर एक बुजुर्ग दंपत्ति और उनकी बेटी पर पड़ोसी परिवार के आधा दर्जन सदस्यों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। घटना गुरुवार शाम करीब 04:50 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता उत्तमचंद गुप्ता जो स्थानीय स्तर पर दुकान चलाते हैं, ने पुलिस को बताया कि उनके खाली प्लॉट में बनी बाउंड्रीवाल के विवाद में पड़ोसी पक्ष ने हमला बोला। जिसमें कृष्ण कुमार सोनी, सुनीता सोनी, राजा सोनी, राजकुमारी सोनी, और प्रकाशचंद सोनी की पत्नी शामिल हैं। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने फावड़ा, लाठी और गैंती लेकर अचानक उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद उनके प्लाट की बाउंड्रीवाल भी तोड़ गए।

घायल कौन-कौन हुआ?
इस वारदात में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनमें…
*शिकायतकर्ता उत्तमचंद गुप्ता को
पुष्पराज सोनी ने उन्हें डंडे से मारा।
* दाहिनी कमर, चेहरा और पीठ पर चोटें आईं।

शिकायतकर्ता की पत्नी — सुनीता गुप्ता बीच-बचाव करने पर
कृष्ण कुमार सोनी ने फावड़ा मारा
राजा सोनी ने गैंती से हमला कियादाहिने कंधे और कलाई में चोटें आईं। शिकायतकर्ता की बेटी — प्रियंका सोनी ने बताया राजकुमारी सोनी ने डंडे से मारा नाक और दाहिनी आंख के नीचे चोट लगी।

शिकायत में यह भी आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए कहा— “तुम लोगों को जान से खत्म कर देंगे।” इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई में
मारपीट में घायल तीनों लोगों को पुलिस ने तत्काल शासकीय अस्पताल भेजा, जहाँ उनका डॉक्टरी परीक्षण कराया गया।पुलिस ने शिकायत पत्र के आधार पर गंभीर मारपीट, घर में घुसकर हमला, जान से मारने की धमकी
सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर मामले को पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कदम आगे बढ़ाए जा रहे हैं।

Exit mobile version