Latest

पुलिस भर्ती: प्रधान आरक्षक और एएसआई (कंप्यूटर) की शारीरिक दक्षता परीक्षा 7 से 9 जून तक; आधार ई-केवायसी अनिवार्य

पुलिस भर्ती: प्रधान आरक्षक और एएसआई (कंप्यूटर) की शारीरिक दक्षता परीक्षा 7 से 9 जून तक; आधार ई-केवायसी अनिवार्य।

भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MP ESB) द्वारा प्रधान आरक्षक (कम्प्यूटर) एवं सहायक उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) के कुल 89 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित ऑनलाइन परीक्षा के अगले चरण की घोषणा कर दी गई है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PPT) और दस्तावेजों का परीक्षण 07 जून से 09 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा भोपाल के लाल परेड ग्राउंड (जहांगीराबाद) और जबलपुर के परेड ग्राउंड (6वीं वाहिनी विसबल, रांझी) में होगी।

​सहायक पुलिस महानिरीक्षक (चयन/भर्ती) श्री गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि उम्मीदवार वेबसाइट से अपना सूचना पत्र डाउनलोड कर लें। आवंटित तिथि और स्थान में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। महत्वपूर्ण निर्देश: परीक्षा के विभिन्न चरणों में ‘आधार ई-केवायसी’ (Biometric) वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा, इसलिए अभ्यर्थी अपना आधार कार्ड साथ लाएं और सुनिश्चित करें कि उनका आधार नंबर लॉक न हो। साथ ही दस्तावेज परीक्षण के लिए सभी मूल प्रमाण-पत्र एवं उनकी स्वयं प्रमाणित फोटोकॉपी लाना अनिवार्य है।

Back to top button