
कटनी । बाबा घाट नदी में लाश या कुछ और? पुलिस जांच कर रही है। बाबा घाट हनुमान जी मंदिर के पास नदी में तैरती हुई एक अज्ञात वस्तु मिली, जिसे लोगों ने पहले लाश समझा।
पुलिस को सूचित किया गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने वस्तु को निकालने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक इसकी पहचान नहीं हो पाई है कि यह लाश है, बंद बोर में जानवर है, या कुछ और है।
मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लगने लगी और पुलिस माहौल को देखते हुए मौके पर कार्रवाई में जुटी हुई है।








