Site icon Yashbharat.com

सड़क हादसे में घायल युवक के लिए देवदूत बने पुलिस आरक्षक, तत्काल अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान,स्लीमनाबाद बायपास पर कार और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हुआ था युवक, ड्यूटी से लौट रहे आरक्षकों ने दिखाई तत्परता

Picsart 26 10 19 18 09 55 847

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

सड़क हादसे में घायल युवक के लिए देवदूत बने पुलिस आरक्षक, तत्काल अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान,स्लीमनाबाद बायपास पर कार और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हुआ था युवक, ड्यूटी से लौट रहे आरक्षकों ने दिखाई तत्परत

कटनी। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। इसी भावना का परिचय कटनी पुलिस के दो आरक्षकों ने स्लीमनाबाद बायपास पर दिया। राष्ट्रीय एकता दिवस की ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक राजेंद्र मिश्रा और किशोर कापसे ने सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्लीमनाबाद बायपास पर कार क्रमांक UP50CQ4025 और स्कूटी क्रमांक MP21ZH0955 के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार रवि कुमार बघेल (25), पिता महेंद्र सिंह बघेल, निवासी थाना सेवढ़ा, जिला दतिया, वर्तमान निवासी स्लीमनाबाद तिराहा, पेट्रोल पंप के पास, गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद युवक खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे पड़ा था। घटनास्थल पर करीब 40 से 50 लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

Exit mobile version