Site icon Yashbharat.com

महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी पुलिस ने तीन आरोपियों क़ो किया गिरफ्तार,ढीमरखेडा पुलिस की कार्रवाई

IMG 20260113 WA0063

महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी पुलिस ने तीन आरोपियों क़ो किया गिरफ्तार,ढीमरखेडा पुलिस की कार्रवा

कटनी- पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेडरिया एव एस.डी.ओ.पी. श्रीमति आंकाक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ढीमरखेडा निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में ढीमरखेडा पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई है।
आपको बता दें कि दिनांक 27 दिसंबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर आरोपियों द्वारा अभद्र टिप्पणी करने से आहट महिला सलमा बी के द्वारा आत्महत्या कर ली गई थी इस घटना से ग्राम कटरिया में ग्रामीणों के द्वारा बड़ी संख्या में आरोपियों का विरोध भी किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए मृतिका की मौत पर पुलिस ने मर्ग पंजीबद्ध करते हुए उसकी जांच की और जांच में आए तथ्यों के आधार पर आरोपी शिवम चौधरी, रमेश चौधरी और फूलबाई चौधरी तीनों निवासी ग्राम कटरिया थाना ढीमरखेड़ा के विरुद्ध धारा 108, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया विवेचना के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय की समक्ष पेश किया गया जहां से जेल दाखिल किया गया है।
कार्यबाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, प्रआर दीपक श्रीवास, आर 608 पंकज सिंह, आर. 730 डुमनदास, आर 10 जागेश्वर की महत्तवपूर्ण भूमिका रही।

Exit mobile version