नवरात्रि से नववर्ष तक: PM Narendra Modi ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
नवरात्रि से नववर्ष तक: PM Narendra Modi ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
नवरात्रि से नववर्ष तक: PM Narendra Modi ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, Narendra Modi ने चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, उगादी, चेटी चांद, नवरेह और साजिबू चेइराओबा जैसे विभिन्न क्षेत्रीय नववर्ष पर्वों के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
मध्य प्रदेश में संविदा कर्मियों को बड़ी राहत: समकक्ष वेतन के आदेश जारी, अब मिलेगा न्यूनतम वेतन का लाभ
नवरात्रि से नववर्ष तक: PM Narendra Modi ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अलग-अलग संदेशों के जरिए लोगों को बधाई देते हुए कहा कि नवरात्रि शक्ति की आराधना का पावन अवसर है, जो सभी के जीवन में सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने मां दुर्गा से देश के कल्याण और “विकसित भारत” के संकल्प को नई शक्ति मिलने की प्रार्थना की।
नव संवत्सर के अवसर पर पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि नया वर्ष साहस, आत्मविश्वास और सेवा भावना को मजबूत करे, जिससे राष्ट्र निर्माण को और गति मिले।
इसके अलावा, गुड़ी पड़वा के मौके पर महाराष्ट्र और गोवा के लोगों को संदेश देते हुए उन्होंने इसे नई शुरुआत और विजय का प्रतीक बताया। वहीं, उगादी के अवसर पर दक्षिण भारत के राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने बसंत ऋतु, नई फसल और नई संभावनाओं के आगमन का उल्लेख किया।
प्रधानमंत्री ने विभिन्न राज्यों के लोगों को पत्र लिखकर भी इन पर्वों की बधाई दी और देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।








