PM Modi US Visit : अमेरिका ने भारत को लौटाईं 157 पुरानी कलाकृतियां, चोरी-तस्करी के जरिए पहुंची थी अमेरिका
PM Modi US Visit : पीएम मोदी का अमेरिका दौरा समाप्त हो गया है और वो भारत लौट रहे हैं। कूटनीतिक सफलताओं के अलावा पीएम मोदी ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है।
अमेरिका ने पीएम मोदी को रिटर्निंग गिफ्ट के दौर पर 157 बेशकीमती कलाकृतियां और ऐसिहासिक पुरावशेष वापस किये हैं। ये वो कलाकृतियां हैं, जिन्हें चोरी, अवैध व्यापार या तस्करी के जरिए लाया गया था, और अमेरिकी सरकार ने जब्त किया था।
अब उन्हीं कलाकृतियों को अमेरिका ने पीएम मोदी को वापस सौंपने का फैसला किया है। पीएम मोदी अब अपने साथ अमेरिका से ये 157 कलाकृतियां वापस लेकर आ रहे हैं। भारत की इस धरोहर को वापस लाना एक बड़ी उपलब्धि है। पीएम मोदी ने भारत को पुरावशेषों को वापस करने को लेकर अमेरिका की सराहना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सांस्कृतिक वस्तुओं के अवैध व्यापार और चोरी को रोकने के लिए कड़े प्रयास किये जाने पर भी सहमति जताई है।
157 artefacts & antiquities were handed over by US during PM Modi’s visit. PM conveyed his deep appreciation for repatriation of antiquities to India by US. PM Modi & Pres Biden committed to strengthen their efforts to combat theft, illicit trade & trafficking of cultural objects pic.twitter.com/WI8PUewF8A