Site icon Yashbharat.com

PM Modi RS Speech LIVE: पीएम मोदी बोले – खरगे ने हमें 400 पार का आशीर्वाद दिया, मेरी प्रार्थना कांग्रेस 40 पार कर पाए

24 01 2024 pm modi ayodhya cover 1 23637261

PM Modi RS Speech LIVE। संसद के बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे हैं। दो दिन पहले पीएम मोदी लोकसभा में बोले थे और कांग्रेस को निशाने पर लिया था। पीएम मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए दावा किया था कि लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें मिलेंगी और भाजपा की झोली में 370 सीट जाएगी। पीएम मोदी का यह संबोधन अहम है क्योंकि चुनाव से पहले संसद में यह उनका आखिरी संबोधन होने जा रहा है।

PM Modi RS Speech LIVE: OBC को आरक्षण नहीं दिया

 जिस कांग्रेस ने OBC को पूरी तरह कभी आरक्षण नहीं दिया, जिसने सामान्य वर्ग के गरीबों को कभी आरक्षण नहीं दिया, जिसने बाबा साहब को भारत रत्न के योग्य नहीं माना, केवल अपने परिवार को भारत रत्न देते रहे। वो अब हमें उपदेश दे रहे हैं, वो अब हमें सामाजिक न्याय का पाठ पढ़ा रहे हैं।

 

Rajya Sabha LIVE: कांग्रेस को कर्मों का फल मिल रहा

  •  कांग्रेस के पास न नीति, न नेता।
    • भारत की संस्कृति का कांग्रेस ने दोयम दर्ज की नजरों से देखा।
    • आज आत्मनिर्भर भारत की बात कांग्रेस पचा नहीं पाती है।
    • देश सब समझ चुका है और उसी का परिणाम कांग्रेस भुगत रही है।

 

 

Exit mobile version