उन्होंने कहा कि एक तरफ आज का भारत दुनिया को जोड़ने का सामर्थ्य दिखा रहा है। दुनिया के मंचों पर हमारा भारत विश्व मित्र के रूप में सामने आ रहा है। दूसरी तरफ कुछ ऐसे दल हैं जो देश को, समाज को विभाजित करने में जुटे हैं। इन्होंने मिलकर एक इंडी (I.N.D.I.A.) अलायंस बनाया है। इस इंडी अलायंस को कुछ लोग घमंडी गठबंधन भी कहते हैं। इनका नेता तय नहीं है। इनके नेतृत्व पर भ्रम है। मुंबई में मीटिंग हुई थी। मुझे लगता है उस मीटिंग में उन्होंने घमंडिया गठबंधन कैसे काम करेगा, उसकी नीति बना ली है। एक हिडेन एजेंडा भी तय कर लिया है। घमंडिया गठबंधन की नीति है कि सनातन को मिटाकर देश को फिर 1,000 साल की गुलामी में धकेलना चाहते हैं। हमें मिलकर ऐसी ताकतों को रोकना है।
देवी अहिल्या, लोकमान्य तिलक को किया याद
मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग उस सनातन को समाप्त करना चाहते हैं, जिससे प्रेरित होकर देवी अहिल्या बाई ने काम किया।लोकमान्य तिलक ने स्वतंत्रता का बीड़ा उठाया, आज उसी सनातन को ये इंडी गठबंधन तहस नहस करना चाहता है। स्वतंत्रता आंदोलन में फांसी पाने वाले वीर कहते थे कि अगला जन्म भारत मां की गोद में देना। ये सनातन संस्कृति शबरी की पहचान है। सनातन ने हजारों वर्षों से भारत को जोड़े रखा है। ये लोग मिलकर अब उस सनातन को खंड-खंड करना चहाते हैं। इन लोगों ने खुलकर हमला करना शुरू किया है। हम पर होने वाले हमले ये लोग और बढ़ाने वाले हैं। इस देश से प्यार करने वाले को, हर किसी को सतर्क रहने की जरूरत है। सनातन को मिटाकर ये देश को फिर एक हजार साल की गुलामी में धकेलना चाहते हैं। हमें मिलकर ऐसी ताकतों को रोकना है। हमारी संगठन की शक्ति, एकजुटता से उनके मंसूबों को नाकामयाब करना है। भाजपा जनशक्ति, राष्ट्रभक्ति और जनसेवा के लिए समर्पित हैं। यहीं भाजपा के सुशासन का मूलमंत्र है। भाजपा सरकार आपके घर तक पहुंचकर आपकी सेवा करने का प्रयास करती है।
हम आपके सुख-दुख के साथी हैं
मोदी बोले कि कोरोना काल में सरकार ने मुक्त टीकाकरण कराया। हम आपके सुख-दुख के साथी हैं। 80 करोड़ रुपये से ज्यादा देशवासियों को मुफ्त राशन दिया। गरीब का पेट भूखा नहीं रहना चाहिए। हमारी कोशिश यह थी कि किसी गरीब मां को पेट बांधकर सोना ना पड़े। वह मां इस बात से न तड़पे कि मेरा बच्चा भूखा है। इस वजह से गरीब के बेटे ने गरीब के राशन के घर की चिंता की। ये दायित्व आज भी मैं निभा रहा हूं। मेरा प्रयास है कि मध्य प्रदेश नई बुलंदियों को छुए। हर परिवार का जीवन आसान हो। मोदी की गारंटी का ट्रैक रिकॉर्ड आपके सामने है। उनकी टेप रिकॉर्डिंग सुना कीजिए, मेरा ट्रैक रिकॉर्ड देखा करिए।
जी-20 की सफलता को भी याद किया
मोदी ने कहा कि मुझे देखकर गर्व होता है कि भारत ने गुलामी की मानसिकता को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। कई भी देश जब ऐसा ठान लेता है तो उसका कायाकल्प होना शुरू हो जाता है। जी-20 समिट में आपने इसकी एक तस्वीर भी देखी है। आप सभी ने देखा कि भारत ने किस तरह जी-20 का सफल आयोजन किया। आपकी जो भावना है, वह आज पूरे देश की भावना है। जी-20 को इतनी बड़ी सफलता मिली है तो उसका श्रेय मोदी को नहीं, आप सभी को जाता है। यह आपका सामर्थ्य है। 140 करोड़ भारतवासियों की सफलता है। ये भारत की सामूहिक शक्ति का प्रमाण है। इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दुनियाभर से विदेशी मेहमान भारत आए थे। वे भी कह रहे थे कि ऐसा आयोजन पहले कभी नहीं देखा। मैं जी-20 के सफल आयोजन के लिए यहां जो काम करने का अवसर मिला, उसके लिए भी आभार व्यक्त करता हूं। पूरे विश्व में एमपी की नई छवि निखर कर आई है।
बुंदेलखंड के वीरों को याद किया
मोदी ने कहा कि बुंदेलखंड की यह धरती वीरों और शूरवीरों की धरती है। इस भूमि को बीना और बेतवा दोनों का आशीर्वाद मिला है। मुझे महीने में दूसरी बार सागर आकर आप सभी के दर्शन का सौभाग्य मिला। मैं शिवराज जी का आभार व्यक्त करता हूं कि आप सभी के बीच आकर आपके दर्शन का मौका मिला। मैं पिछली बार संत रविदास जी के मंदिर के भूमिपूजन के लिए आया था। मैं विकास को गति देने वाली नई परियोजनाओं को गति देने वाली परियोजनाओं के भूमिपूजन का सौभाग्य मिला है। इन पर केंद्र सरकार 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करने वाली है। हमारे देश के बहुत सारे राज्यों को बजट इतना नहीं होता जितना आज एक ही कार्यक्रम के लिए भारत सरकार लगा रही है। ये दिखाता है कि एमपी के लिए हमारे संकल्प कितने बड़े हैं। ये सारे प्रोजेक्ट आने वाले समय में हजारों युवाओं को रोजगार देंगे। ये परियोजनांएं गरीब और मध्यवर्गीय परिवारों के सपनों को सच करने वाली है। मैं बीना रिफायनरी के विलस्चारीकरण और शिलान्यास के लिए सभी को बधाई देता हूं।
10 नए इंडस्ट्रियल पार्क का काम शुरू
मोदी ने कहा कि प्लास्टिक के पाइप, कार का बंपर, कार का डैशबोर्ड, पैकिंग मटेरियल, कृषि उपकरण, बाल्टी, घर के पेंट में पेट्रोकेमिकल की बहुत बड़ी भूमिका होती है। बीना में बनने वाला पेट्रोकेमिकल प्लांट इस पूरे क्षेत्र को विकास का नया अवसर देगा। जैसे-जैसे देश की जरूरतें बढ़ रही हैं। देश की जरूरते बदल रहीं हैं। मैंन्यूफैक्चरिंग सेक्शन को भी बदलना जरूरी है। आज यहां इस कार्यक्रम में 10 नए इंड्रस्ट्रियल पार्क का काम भी शुरू हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले पांच साल मध्यप्रदेश के विकास के होंगे। भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में आने के लिए काम कर रहा है, इसमें मध्यप्रदेश का योगदान भी होगा।
सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ प्रदेश के लिए अभिशाप थे और आज पीएम मोदी प्रदेश के लिए वरदान बनकर आए हैं। पीएम मोदी की जीवन उनके लिए नहीं है। पीएम देश और जनता के लिए जीते हैं। वो दीर्घायु हों, स्वस्थ हों और देश का नेतृत्व करते रहें। महाकाल की कृपा से बारिश ने किसानों को राहत दी है। मध्यप्रदेश की जनता की तरफ से पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी का फूलों का गुलदस्ता और सांची स्तूप का प्रतिकृति भेंटकर स्वागत किया।
पीएम मोदी ने बीना में पेट्रोकेमिकल प्लांट के भूमिपूजन से पहले पेट्रोकेमिकल प्लांट में लगाई गई 10 नई औद्योगिक परियोजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सागर जिले के बीना पहुंच चुके हैं। वे आज मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात देंगे। पीएम मोदी यहां 50 हजार करोड़ की लागत से बनने वाले पेट्रोकेमिकल प्लांट का भूमिपूजन कर प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात देंगे।
बीना पेट्रोकेमिकल हब बनने से बीसीपीएल द्वारा 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश करते हुए पेट्रोकेमिकल प्लांट तैयार किया जाना है, इसमें बीना और आसपास के क्षेत्र का विकास होगा। विकास के क्षेत्र में और रोजगार के लिए यह प्लांट वरदान साबित होगा। बीसीपीएल द्वारा पेट्रोकेमिकल प्लांट तैयार किया जाएगा, पेट्रोकेमिकल हब के अंतर्गत प्रशासन की मदद से छोटे-छोटे उद्योग लगाए जाएंगे और यह उद्योग पेट्रोकेमिकल प्लांट से मिलने वाले पदार्थ से पक्का माल तैयार करेंगे। प्लांट तैयार होने के बाद उद्योगों में प्लास्टिक, पेंट सहित कई प्रकार के स्पेशल केमिकल तैयार होंगे। कच्चा माल पेट्रोकेमिकल प्लांट से मिलने से बीना सहित आसपास के क्षेत्र में विकास तो होगा ही साथ ही लोगों को रोजगार भी मुहैया होगा। पेट्रोकेमिकल हब बनने से उद्योग नगरी के रूप में बीना विकसित होगा, इसको लेकर कई बाहर की कंपनियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
भोपाल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
भोपाल पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सागर जिले के बीना में पेट्रोकेमिकल प्लांट का भूमिपूजन करेंगे। वे गुरुवार को भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनकी अगवानी की। प्रधानमंत्री मोदी का गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग सहित मुख्यसचिव इकबाल सिंह बैंस ने आगवानी कर स्वागत किया। प्रधानमंत्री राजा भोज विमानतल से सेना के हेलीकाप्टर से सागर जिले के बीना के लिए रवाना हुए।
बीना में स्थापित हो रहे पेट्रोकेमिकल प्लांट का बजट देश के आठ राज्यों के सालाना बजट से भी ज्यादा है। 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश पेट्रोकेमिकल प्लांट में किया जाएगा। देश के आठ राज्य अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा का सालाना बजट भी इतना नहीं है, जिससे कई गुना ज्यादा निवेश पेट्रोकेमिकल प्लांट के निर्माण में किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत बुंदेली परंपरा किया जाएगा। इसमें सबसे पहले रामतुला बजाया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। पेट्रोकेमिकल प्लांट सहित प्रदेश के औद्योगिक परिसरों का शिलान्यास करने के लिए 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीना आ रहे हैं। हड़काल खाती गांव के पास कार्यक्रम में शामिल होंगे।
पीएम मोदी सुबह 11:00 बजे बीना पहुंचेंगे, जहां करीब 1 घंटे 10 मिनट कार्यक्रम में शामिल होंगे। बीपीसीएल फैक्ट्री में पीएम नरेंद्र मोदी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे, उसके बाद सभा स्थल पर सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसपीजी के जवानों के साथ पुलिस के जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। वहीं, हेलीपैड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के बीच से सीधे मंच पर पहुंचेंगे। इसके लिए प्रशासन ने एक विशेष रथ तैयार किया है। बरसात के मौसम को देखते हुए वाटरप्रूफ पांच डोम तैयार किए गए है। कार्यक्रम में करीब दो लाख लोग शामिल होंगे। इसके लिए 10 जिलों से 3000 बसों से लोग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के पहले तैयारी का जायजा लिया और अधिकारियों से वन टू वन चर्चा की है।
वाटरप्रूफ डोम लगाया गया
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बारिश को देखते हुए वाटरप्रूफ डोम लगाया गया है। सबसे ज्यादा पार्किंग व्यवस्था बनाने पर अधिकारियों ने ध्यान दिया है, जिससे कि जाम जैसी स्थितियां निर्मित ना हों। पार्किंग में 4000 वाहनों की क्षमता को देखते हुए पार्किंग तीन जगह तैयार की गई है। वीआईपी पार्किंग रिफाइनरी के पास बनाई गई है। कार्यक्रम स्थल तक रोड भी तैयार की गई है। अधिकारियों के साथ ही खुद सीएम शिवराज ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है।
PM Modi MP Visit Live: मोदी का I.N.D.I.A पर बड़ा हमला, बोले- घमंडिया गठबंधन सनातन को खत्म करना चाहता है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के बीना दौरे पर रहेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी बीपीसीएल में पेट्रोकेमिकल परिसर में बनने वाले पेट्रोकेमिकल प्लांट का भूमिपूजन करेंगे। आयोजन से एक दिन पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीएम की सभास्थल का निरीक्षण किया और खिमलासा को तहसील बनाने की घोषणा की।
-
आयुक्त के फरमान से कचहरी चौराहे के स्ट्रीट वेंडर परेशान, सुबह से शाम तक इसी मार्ग पर डयूटी बजाता है नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता -
जमीन के सौदे के नाम पर ठगी, माधवनगर पुलिस ने किया मामला दर्ज -
झिरगिरी जलाशय में मिला 14 वर्षीय लापता किशोर का शव, मर्ग कायम कर जांच में जुटी बड़वारा पुलिस -
टी-20 विश्व कप के मैच में क्रिकेट सट्टा खिलाते बुकी गिरफ्तार, मोबाइल फोन सहित नगदी बरामद -
अब सभी सरकारी कार्यक्रमों और स्कूलों में राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ से पहले राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ होगा -
मेहड़ दरबार में संत शिरोमणि सतगुरू बाबा थांवर दास साहिब का 155 वां बरसी महोत्सव 11, 12 व 13 फरवरी को -
अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, 13 फरवरी से पुलिस लाइन झिंझरी में होगा आयोजन, 15 जिलों के युवा होंगे शामिल -
भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी, साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न की शिकायत लेकर 22 लोग पहुंचे पुलिस की जनसुनवाई में, पुलिस अधीक्षक ने सुनवाई के बाद थाना प्रभारियों को दिए जांच व निराकरण के निर्देश -
BBA चायवाला बना आत्मनिर्भरता की मिसाल, युवाओं के लिए बना प्रेरणा स्रोत -
अमीरगंज कांजी हाऊस में गाय के बछड़े को जिंदा जलाने का आरोप, हिंदू संगठनों ने की नगर निगम कर्मचारी को बर्खास्त करने की मांग -
बहोरीबंद विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल किरहाई पिपरिया में स्कूली छात्रों के भविष्य निर्माण हेतु पांच दिवसीय कैरियर मेले का आयोजन -
विधानसभा सत्र के चलते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विजयराघवगढ़ दौरा पुनर्निर्धारित, अब 28 फरवरी को होगी आभार सभा -
ट्रांसपोर्टर के ऑफिस में लाखों की चोरी, अलमारी का ताला तोड़कर नगदी ले गए चोर -
विशाल आभार रैली में शामिल होने 20 फरवरी को विजयराघवगढ़ आयेंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव -
विशाल आभार रैली में शामिल होने 20 फरवरी को विजयराघवगढ़ आयेंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, विधायक संजय पाठक ने किया आमंत्रित, सिंचाई परियोजना सहित 2 उच्च स्तरीय पुल और सड़कों को मिली स्वीकृति, जनता जताएगी आभार - नगर निगम कटनी की खबरें:-निगम के बकाया कर संग्रहण को लेकर दो वार्डों में आयोजित हुए विशेष शिविर, निर्धारित लक्ष्य अनुरूप वसूली कार्य में जुटा निगम का राजस्व अमला
-
भाजपा नेता के.के. सरावगी के पिताश्री जुगल किशोर सरावगी का निधन, कल सोमवार को दोपहर 12 बजे निज निवास से अंतिम यात्रा -
ट्रांसपोर्ट नगर में युवक पर रॉड से जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, कुठला पुलिस को 24 घंटे के अंदर मिली सफलता -
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का जगह=जगह गर्मजोशी से स्वागत, जिला अध्यक्ष बनने भाजपा के युवा नेताओ ने किया शक्ति प्रदर्शन -
स्पेशल ट्रेन में महिला यात्री के सिर के नीचे रखा पिट्ठू बैग लेकर भागा बदमाश, कटनी जंक्शन और साउथ स्टेशन के बीच वारदात
