IPL हीरो से मुलाकात: पीएम मोदी ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, भविष्य का सुपरस्टार बताया, reel trending

IPL हीरो से मुलाकात: पीएम मोदी ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, भविष्य का सुपरस्टार बताया, reel trending

IPL हीरो से मुलाकात: पीएम मोदी ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, भविष्य का सुपरस्टार बताया, reel trending । 14 वर्षीय वैभव ने इस सीजन आईपीएल में तहलका मचाया था।

 

बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव ने राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद पर शतक लगाकर सबका ध्यान खींचा था। अब पीएम मोदी ने उनसे मुलाकात की है और उनकी जमकर तारीफ की है।

बिहार दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की। दोनों की यह मुलाकात पटना के जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर हुई। वैभव के साथ के माता पिता भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने खुद वैभव और उनके परिवार के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं।

14 वर्षीय वैभव ने इस सीजन आईपीएल में तहलका मचा दिया था। बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव ने राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद पर शतक लगाकर सबका ध्यान खींचा था। वह आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बने थे। साथ ही वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने थे। उन्होंने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा था।

पीएम मोदी ने वैभव को लेकर कही यह बात

पीएम मोदी ने वैभव और उनके परिवार के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात हुई। उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है! उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।’ वैभव ने पीएम मोदी के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद भी लिया।

इसे भी पढ़ें-  Jabalpur News Today Live (26 November 2026): Jabalpur ki Taza Khabrein aur Breaking News

वैभव ने जीटी के गेंदबाजों की धुनाई की थी

IPL हीरो से मुलाकात: पीएम मोदी ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, भविष्य का सुपरस्टार बताया, reel trending
बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव ने 28 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों में 101 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 11 छक्के और सात चौके लगाए थे। वैभव ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ आईपीएल डेब्यू किया था। वैभव ने अपनी आईपीएल करियर की पहली गेंद पर शार्दुल ठाकुर का सामना किया था और पहली गेंद पर छक्का लगाकर बता दिया कि उनमें कितनी प्रतिभा है।

पहले ही आईपीएल मैच में 20 गेंदों में 34 रन की पारी वैभव की प्रतिभा की बानगी पेश की। हालांकि, वैभव के लिए आईपीएल तक का सफर आसान नहीं रहा है। उन्हें और उनके परिवार को काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा है। यहां तक कि उनके पिता ने उनके क्रिकेट करियर के लिए जमीन तक बेच दी थी। वैभव की उम्र पर भी सवाल उठे, लेकिन इस युवा ने मजबूती और दृढ़संकल्प से सभी को अपना लोहा मनवाया।

वैभव की उम्र पर भी हुआ था विवाद

पिछले साल जेद्दा आईपीएल की मेगा नीलामी के दौरान वैभव ही चौंकाने वाले खिलाड़ी रहे थे। तब 13 साल की उम्र के उस खिलाड़ी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। 27 मार्च 2011 को बिहार में जन्मे वैभव नीलामी में बिकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। हालांकि, नीलामी में इस युवा क्रिकेटर के करोड़पति बनते ही विवाद शुरू हो गया। उनकी उम्र को लेकर सवाल खड़े किए गए।

इसे भी पढ़ें-  एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने निकाली रैली, नुक्कड़ नाटक से दिया बचाव का संदेश

वैभव के पिता ने दिया था करार जवाब

हालांकि, वैभव के पिता टस से मस न हुए और आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह किसी से नहीं डरते और जो भी जानकारी दी गई है, वह सही है। समस्तीपुर से 15 किलोमीटर दूर मोतीपुर गांव में खेती योग्य जमीन को बेचने वाले संजीव के पास नीलामी में बेटे के करोड़पति बनने के बाद कोई शब्द नहीं था। संजीव ने तब कहा था कि वैभव अब उनका बेटा नहीं बल्कि पूरे बिहार का बेटा है। संजीव के मुताबिक उनके बेटे ने आठ वर्ष की उम्र में ही कठिन मेहनत की और जिले के अंडर-16 ट्रायल में सफलता हासिल की। वैभव की उम्र संबंधी विवादों पर संजीव ने कहा था कि जब वह साढ़े आठ साल के थे तो बीसीसीआई की ओर से उसकी हड्डियों का टेस्ट हुआ था। वह कहते हैं कि उन्हें उम्र को लेकर किसी का डर नहीं है।

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श